विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मे उतारी अनोखी प्लेइंग XI, 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

कभी-कभी क्रिकेट में कुछ ऐसे अनोखे संयोग देखने को मिल जाते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसा ही डरबन में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मे उतारी अनोखी प्लेइंग XI, 149 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलिया ने उतारी अनोखी प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का परफॉर्मेस खासकर बल्लेबाजों का बेहद ही खराब रहा है.  स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और कभी-कभी एलेक्स कैरी को छोड़कर, हाल के टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बनाया जो उनकी बैटिंग की समस्या को और भी उजागर करता है. दरअसल,ऑस्ट्रेलिया ने 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार अपनी सबसे उम्रदराज प्लेइंग-11 को मैदान पर उतारी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में सभी खिलाड़ी 30 या उससे ज्यादा उम्र के हैं, जो अपने आप में ही एक अनोखा रिकॉर्ड है. 

5 खिलाड़ी 35 के पार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट मैच खेल रही है उसमें 5 खिलाडी़ 35 की उम्र पार कर चुके हैं. नाथन लियान, अलावा स्टीव स्मिथ (37), मिचेल स्टार्क (36), एलेक्स कैरी (35) और जोश हेजलवुड (35) ऐसे खिलाड़ी हैं जजो इस प्लेइंग 11 में टीम के सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में 10 साल बाद निक मैडिंसन की वापसी हुई है. मैडिंसन इस समय 34 साल के हैं.  

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में खिलाड़ियों की उम्र 

  • ट्रेविस हेड- 32 साल
  • निक मैडिंसन- 34 साल
  • मार्नस लाबुशेन- 32 साल
  • स्टीव स्मिथ- 37 साल
  • मैट रेंशॉ- 30 साल
  • एलेक्स कैरी- 35 साल
  • बो वेबस्ट- 32 साल 
  • पैट कमिंस (कप्तान)- 33 साल
  • मिचेल स्टार्क- 36 साल
  • नाथन लियोन- 38 साल
  • जोश हेजलवुड- 35 साल

वहीं, पहले टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं. मैट रेंशॉ 46 और पैट कमिंस 33 रन बनाकर नाबाद हैं. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 

निक मैडिंसन की वापसी निराशाजनक रही

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मैडिंसन पर भरोसा जताया, जिन्होंने 2016 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था और मार्च 2025 के बाद से कोई फर्स्ट-क्लास क्रिकेट भी नहीं खेला था. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फ़र्स्ट-क्लास क्रिकेट से 579 दिनों की दूरी के बाद वापसी की. यह किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए पुरुषों के टेस्ट मैच में खेलने से पहले का सबसे लंबा अंतराल था.  लेकिन उनकी वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

मैडिंसन 33 गेंदों का सामना करने के बाद भी कोई रन नहीं बना पाए और आउट हो गए. टेस्ट पारी में बिना कोई रन बनाए किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर की ओर  से सामना की गई गेंदों की यह सबसे बड़ी संख्या है. मार्को जानसन की गेंद को कट करने की कोशिश में  प्लेडाउन हो गए. 

यह भी पढ़ें | सुमित अंतिल नंबर 1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज' से गोल्ड की उम्मीद, जैवलिन पैरा में सबसे दूर भाला फेंकने थ्रोअर

यह भी पढ़ें | दूसरे टी-20 में हार के बाद गौतम गंभीर एक्शन में, बोले- T20 में सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें | संजू सैमसन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में, धोनी के गढ़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया का टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, South Africa, Steven Peter Devereux Smith, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com