विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में जीता मुकाबला, बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से रौंदा

पहला टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैके में कोई गलती नहीं की और मिचेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी के चलते उन्होंने दूसरा टेस्ट सिर्फ दो दिनों में जीत लिया.

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में जीता मुकाबला, बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से रौंदा
Australia beat Bangladesh in 2 Days by innings and 51 runs

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के मैच में 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे ही दिन रविवार को बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. स्टार्क ने मैच में 51 रन देकर 10 विकेट लिए. उन्होंने दूसरी पारी में 39 रन पर चार विकट चटकाए जबकि पहली पारी में 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे. स्टार्क को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. 

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 165 रन से शुरू की. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 210 रन पर सिमटी. कैमरन ग्रीन ने 67, स्टीव स्मिथ ने 42 और नाथन लियोन ने 32 रन बनाए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश पर 146 रन की बढ़त बनाई. बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट लिए थे. यह विदेश में बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

बांग्लादेश दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सकी. बांग्लादेश की दूसरी पारी दूसरे दिन के तीसरे सेशन की तीसरी गेंद पर सिमटी. बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल होसेन शांतो ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. मुशफिकुर रहमान 29 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका.

स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार मैच में 10 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए. उनके नाम अब 445 विकेट हैं. स्टार्क को सीरीज में 12 विकेट लेने के लिए सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. इससे पहले बांग्लादेश पहली पारी 64 रन पर सिमट गई थी. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए थे. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में ही पंजा पूरा किया था.

डार्विन टेस्ट में मिली हार ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में बांग्लादेश से मिली पहली हार थी. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को आलोचना झेलनी पड़ी थी. डार्विन टेस्ट 9 विकेट से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने साउथ मैके में जोरदार और खतरनाक वापसी की और बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया. सीरीज 1-1 से बराबर रही.

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में बवाल, यशस्वी जायसवाल ने आउट होने के बाद खोया आपा, मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

यह भी पढ़ें: IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Australia, Bangladesh, Mitchell Aaron Starc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com