- ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 366 रन से जीता
- श्रीलंका के सामने था 516 रनों का टारगेट
- दूसरी पारी में कुसल मेंडिस के सबसे ज्यादा 42 रन
ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SL, 2nd Test) ने सोमवार को यहां दो टेस्ट (#AUSvSL #AUSvsSL) मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन श्रीलंका को 366 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई (AUS vs SL, 2nd Test) टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. मेजबान टीम द्वारा दिए गए 516 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में महज 149 रनों पर ही सिमट गई. उसके बल्लेबाज केवल 51 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाए. श्रीलंका ने चौथे दिन रविवार के अपने बिना किसी नुकसान के 17 रन से आगे खेलना शुरू किया. मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के कुल योग में एक ही रन जुड़ा था कि दिमुथ करुणारत्ने (8) को मिशेल स्टॉर्क (Mitchell is adjudged Man of the Match) ने आउट कर दिया. वैसे श्रीलंका में इस हार से ज्यादा उसके बल्लेबाज एंजेलो परेरा के कारनामे की चर्चा है.
Mitchell Starc finishes it off!
— ICC (@ICC) February 4, 2019
He claims five wickets for the innings and ten for the match as Australia seal a 366-run victory and wrap up the series 2-0. #AUSvSL SCORECARD https://t.co/6kWcomOXXj pic.twitter.com/rCsa7Le3Ym
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चौथे दिन मेहमान श्रीलंका को दिन की शुरुआत में ही लगे इस झटके से श्रीलंका की टीम उबर नहीं पाई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. उसने 100 रनों के भीतर ही अपने छह विकेट गंवा दिए. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस ने जरूर 42 रन बनाए, लेकिन वह भी अपनी टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाल नहीं पाए. मेंडिस के अलावा, सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने ही 30 का आंकड़ा छुआ. निरोशन डिकवेला ने 27 और चमिका करुणारत्ने ने महज 22 रन का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: ICC RANKING: आखिरकार टीम इंडिया को मिला प्रमोशन, विराट कोहली को कोई चैलेंज नहीं
Fightback ended!
— ICC (@ICC) February 4, 2019
Kusal Mendis and Chamika Karunaratne added a quick 46 for the seventh wicket, but Labuschagne snares Mendis to end the resistance.
Australia need three more wickets to win. #AUSvSL LIVE https://t.co/6kWcomOXXj pic.twitter.com/dwniLc3Sfy
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क फॉर्म में नजर आए. उन्होंने धारदार गेंदबाजी की और 46 रन देकर पांच विकेट लिए. उन्होंने इस मैच में 100 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. श्रीलंका की दूसरी पारी में पैट कमिंस ने बेहतरीन गेंदबाजी की. कमिंस ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. उनके अलावा, झाए रिचर्डसन और मारनस लाबुशाने को एक-एक विकेट मिला.
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली.
पहले टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 40 रन से श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी. भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज जीतना बहुत महत्वपूर्ण था. उसे इस वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज भी खेलनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं