विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2022

AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने किया फाइनल XI का ऐलान, जाने कहां होगा सीधा प्रसारण, स्ट्रीमिंग और क्या है भारतीय टाइमिंग

Aus vs SA 1st Test: जोश हैजलवुड चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. और उनकी जगह गाबाा में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में बोलैंड लेंगे.

AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने किया फाइनल XI का ऐलान, जाने कहां होगा सीधा प्रसारण, स्ट्रीमिंग और क्या है भारतीय टाइमिंग
Aus vs Sa 1st Test:
  • सीरीज का पहला टेस्ट शनिवार से
  • पैट कमिंस की टीम में बतौर कप्तान वापसी
  • जोश हैजलवुड XI से हो गए हैं बाहर
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दक्षिण अफ्रीका (Australia vs South Africa, 1st Test) के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं. यह टेस्ट मैच शनिवार  से खेला जाएगा. कमिंस ने विंडीज के खिलाफ मामूली चोट के कारण गेंदबाजी नहीं की थी और वह  दूसरे टेस्ट की इलेवन से बाहर हो गए थे.  उनके स्थान पर स्कॉट बोलैंड को टीम में जगह दी गई थी. इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया ने विश्व में अलग-अलग जगह खेली टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है. और अब टीम कमिंस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आमने-सामने होगी. दक्षिण अफ्रीका इकलौती टीम है, जिसने बैजबॉल स्टाइल क्रिकेट शुरू होने के बाद से इंग्लैंड को मात दी है.

“वह एक अच्छा हथियार बनेगा”, बांग्लादेश के होश उड़ाने वाले इस युवा स्टार के लिए दिनेश कार्तिक ने कहा

बांग्लादेश पर कहर बनकर बरसने वाले मोहम्मद सिराज ने लाल गेंद से सफलता पर ये कहा

बहरहाल, अब जब कमिंस वापसी करने जा रहे हैं, तो जोश हैजलवुड चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. और उनकी जगह गाबाा में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में बोलैंड लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि वह विंडीज के खिलाफ भरोसा बटोरकर मैदान पर उतरेंगे. मारकस लबुशेन ने दो शतक और एक दोहरा शतक जड़ा है, जबकि स्टीव स्मिथ को भी फॉर्म मिल गयी है. निश्चित ही, कंगारू घर में खेले जाने वाली सीरीज में सभी प्वाइंट्स बटोरने के इरादे से सीरीज खेलेंगे. इस सीरीज के बाद कंगारुओं को चार टेस्ट की सीरीज खेलने भारत आना है. यह सीरीज फरवरी 9 से शुरू होगी. 

चलिए ऑस्ट्रेलिया की फाइनल इलेवन जान लें, जो घोषित हो चुकी है

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मारनस लबुशेन,स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टॉर्क, नॉथन लॉयन और स्कॉट बोलैंड

दक्षिण अफ्रीका की टीम

डीन एल्गर, टेंबा बवुमा, गेराल्ड कोएतजी, थेउनिस डि ब्रुइन, सारे एरी, साइमन हारमर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, हेनरिच क्लासेन, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्किया, रैसी वॉन डेर डुसेन, कायले वेरेइने, लिजाड विलियम्स, खाया जोंडो

कहां होगा सीरीज का सीधा प्रसारण और टाइमिंग

भारतीय समय के हिसाब से मैच का सीधा प्रसारण सुबह 5:30 मिनट से शुरू होगा. दूसरा और तीसरा टेस्ट 5:00 बजे से खेला जाएगा. मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports 5 पर होगा, जबकि स्ट्रीमिंग SonyLive app पर उपलब्ध रहेगी

यह भी पढ़ें:

इतने कम स्कोर पर कौन आउट होता है', सिडनी थंडर इतिहास में सबसे कम स्कोर पर ढेर, फैंस हैरान

''भारत ने इस बॉलर को विश्व कप टीम में न चुनकर बड़ी गलती की', पाकिस्तानी पूर्व कप्तान लतीफ का बड़ा कमेंट, video

' पाकिस्तान के Azhar Ali ने अचानक किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, किसी भी दबाव से किया इंकार

FIFA WC 2022: सेमीफइनल मुकाबले में Morocco को हराने के बाद France के फैंस का जबरदस्त जश्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patrick James Cummins, India Vs Australia 2022, Australia Vs South Africa 12/17/2022 Ausa12172022213022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com