विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2024

स्टंप के साथ नजर आ रहे ये दोनों बच्चे आज हैं विश्व क्रिकेट के बड़े स्टार, पहचाना क्या?

David Warner last Test: David Warner with Usman Khawaja : सोशल मीडिया पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें वो डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ नजर आ रहे हैं.

स्टंप के साथ नजर आ रहे ये दोनों बच्चे आज हैं विश्व क्रिकेट के बड़े स्टार, पहचाना क्या?
AUS vs PAK David Warner with Usman Khawaja

David Warner with Usman Khawaja : सोशल मीडिया पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawajaने एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें वो डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि वॉर्नर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले हैं. 3 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच वॉर्नर के टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट मैच है. ऐसे में ख्वाजा ने एक पुरानी तस्वीर जो दोनों के बचपन की है उसे शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स लगााकर कमेंट कर रहे हैं. ख्वाजा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "अलग तरह का स्टंप. वही पुराने लड़के ..क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक को बधाई . यह अंत नहीं है, बस एक बुकमार्क है ..लेकिन भाई ये कैसा सफर रहा

वॉर्नर मेरे लिए हीरो हैं- उस्मान ख्वाजा
वॉर्नर और स्मिथ मेरी नजर में हीरो हैं, उन्होंने खराब समय में एक साल क्रिकेट नहीं खेली , कोई भी परफेक्ट नहीं होता. मिचेल जॉनसन भी नहीं हैं. उन्होंने कहा ,"अगर कोई कहता है कि डेविड वॉर्नर या सैंडपेपर कांड में शामिल कोई और भी हीरो नहीं है तो मैं उससे इत्तेफाक नहीं रखता क्योंकि वे अपनी सजा भुगत चुके हैं . एक साल लंबा समय होता है "

वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उनसे आगे सिर्फ एलिस्टर कुक, सुनील गावस्कर, और ग्रीम स्मिथ ही उनसे आगे हैं. बता दें कि साल 2011 में वॉर्नर ने टेस्ट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अबतक टेस्ट में वॉर्नर ने 8656 रन बनाए हैं. साल 2011 से लेकर अबतक किसी भी ओपनर बल्लेबाज ने वॉर्नर से ज्यादा रन बतौर ओपनर नहीं बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर और वकार यूनिस में कौन था सबसे खतरनाक गेंदबाज ? वसीम अकरम ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com