ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की है. क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड का अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 33 सालों से चला आ रहा जीत का इंतजार जरुर खत्म होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और मिशेल मार्श और एलेक्स कैरी की शतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया. न्यूजीलैंड से मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 34 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम को 80 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा था, लेकिन इसके बाद मिशेल मार्श और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी कर पूरे मैच का रुख बदल लिया. हालांकि, न्यूजीलैंड ने इसके बाद लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए और मैच को रोमांचक बना दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत के रन कप्तान पैट कमिंस के बल्ले से चौके के रूप में आए.
न्यूजीलैंड ने 1993 के बाद से घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया है और इस बार भी उसका जीत का इंतजरा बरकरार रहा है. न्यूजीलैंड ने आखिरी बार घर पर ऑस्ट्रेलिया को 1993 में ऑकलैंड में पांच विकेट से हराया था. उसके बाद से न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का इंतजार कर रही है. ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड में किस कदर दवदबा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1946 से लेकर इस सीरीज के दूसरे मुकाबले तक दोनों देशों के बीच न्यूजीलैंड में 28 टेस्ट मैच हुए हैं और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 7 मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. वहीं 16 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को उसी के घर पर हराया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलिया की यह न्यूज़ीलैंड के घर पर लगातार 7वीं टेस्ट जीत है. यह टेस्ट क्रिकेट में घरेलू टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से दूसरा जीत का सबसे लंबा सिलसिला है. इंग्लैंड ने 1889 और 1899 के बीच दक्षिण अफ्रीका में अपने पहले आठ टेस्ट मैचों में से प्रत्येक में जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड ने भी जिम्बाब्वे में (2000 से) अपने हाल के सात टेस्ट जीते हैं.
इसके अलावा साल 2017 के बाद से घर पर न्यूजीलैंड की यह पहली सीरीज हार है. न्यूजीलैंड ने इस दौरान 13 दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें उसने 10 बार जीत दर्ज की है जबकि 10 मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-6 और उसके बाद के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 210 रन बनाए. यह किसी टेस्ट मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में किसी भी टीम के नंबर 6 और निचले क्रम के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए ये सर्वाधिक रन हैं. इस दौरान उन्होंने श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2017 में 190 रन बनाए थे.
बात अगर मैच की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 256 रन बनाने में सफल हुई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 372 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट रहते ही 281 रन बनाए और जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत को मिला फिटनेस सर्टिफिकेट- Report
यह भी पढ़ें: "हम कोई भी फैसला लेने से..." एक साल में दो बार टूर्नामेंट के आयोजन पर IPL चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं