आईपीएल 2024 से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिकी पोंटिंस से लेकर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक ने पहले ही इसको कंफर्म कर दिया है. वहीं अब इसी मामले पर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. खबर की मानें तो आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ऋषभ पंत को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से मैच के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र मिल गया है. दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद से ऋषभ पंत एक्शन से दूर हैं और बीते कुछ दिनों से उनकी वापसी को लेकर खबरें आ रही थी. ऋषभ पंत को इस दौरान मैदान पर अभ्यास मैच खेलते हुए भी देखा गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत को एनसीए से मैच के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट बीते सप्ताह ही मिल गया था. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन से चूकने के वाले ऋषभ पंत फिलहाल टूर्नामेंट के प्रचार अभियान के लिए कुछ शूटिंग कर रहे हैं और कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे. इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 सीज़न की शुरुआत से पहले शिविर में हिस्सा लेने के लिए विशाखापट्टनम के लिए उड़ान भरेंगे. रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के अंतरराष्ट्रीय करियर को ध्यान में रखते हुए उन पर दबाव नहीं डालना चाहती है और उम्मीद है कि पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में नहीं होंगे.
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा था कि वे पंत की वापसी में जल्दबाजी नहीं करेंगे और उन्हें उत्साह में नहीं डालेंगे. सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर कहा था,"उसने फिट होने के लिए सब कुछ किया है और यही कारण है कि एनसीए उसे मंजूरी दे देगा. ऋषभ को 5 मार्च को मंजूरी दे दी जाए, उसके बाद ही हम कप्तानी बैकअप के बारे में बात करेंगे. हम उसके साथ सतर्क रुख अपना रहे हैं क्योंकि उसका आगे बहुत लंबा करियर है. उसको हम उत्साह में नहीं डालना चाहते. हम देखेंगे कि ऋषभ कैसे प्रतिक्रिया देता है. एनसीए द्वारा मंजूरी मिलते ही वह शिविर में शामिल हो जाएगा. हम मैच दर मैच देखेंगे. हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते."
दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी. इसके बाद वे 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला करने के लिए जयपुर रवाना होंगे. आईपीएल के पहले चरण के दौरान दिल्ली के घरेलू मैच विशाखापट्टनम में होंगे. दिल्ली 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और 3 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी.
यह भी पढ़ें: Rahul Dravid: "हमें खिलाड़ियों को सुनने की जरूरत..." राहुल द्रविड़ ने घरेलू शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के विकेटकीपर ने फैंस को दिलाई धोनी की याद, बिना देखे किया रन-आउट, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं