विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

Aus vs Ind: इस वजह से ऑस्ट्रेलिया उप-कप्तान पैट कमिंस का पूरा ध्यान लगा है विराट कोहली पर

Aus vs Ind: कमिंस ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रत्येक टीम में एक या दो बल्लेबाज होते हैं जिनका विकेट काफी अहमियत रखता है. ज्यादातर टीमों के कप्तान ये अहम विकेट हैं जैसे इंग्लैंड के लिये जो रूट, न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन.

Aus vs Ind: इस वजह से ऑस्ट्रेलिया उप-कप्तान पैट कमिंस का पूरा ध्यान लगा है विराट कोहली पर
Aus vs Ind: सीरीज में विराट सिर्फ एक टेस्ट खेलेंगे, लेकिन चर्चा उनकी जोर-शोर से है
सिडनी:

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में विराट कोहली (Virat Kohli) के विकेट चटकाने पर ध्यान लगायेंगे और उनका कहना है कि दौरा करने वाली टीम के कप्तान के बल्ले को शांत रखना मेजबानों के लिये अहम होगा. भारतीय क्रिकेट टीम पूर्ण श्रृंखला के लिये ऑस्ट्रेलिया में है जिसमें तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच शामिल हैं. दौरा 27 नवंबर से वनडे श्रृंखला के साथ शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले नॉथन लॉयन ने साझा किया अपना लाइफटाइम ड्रीम

कमिंस ने ‘फॉक्स क्रिकेट' से कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रत्येक टीम में एक या दो बल्लेबाज होते हैं जिनका विकेट काफी अहमियत रखता है. ज्यादातर टीमों के कप्तान ये अहम विकेट हैं जैसे इंग्लैंड के लिये जो रूट, न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन. आप महसूस करते हो कि अगर आप इनका विकेट हासिल कर लो तो मैच जीतने के लिये यह काफी महत्वपूर्ण रहेगा.'

यह भी पढ़ें: ...तो मैं धोनी की तरफ देखती तक नहीं, साक्षी ने जन्मदिन पर किए कई खुलासे, VIDEO

उन्होंने कहा, ‘उनका (कोहली) विकेट हमेशा अहम होता है. कमेंटेटर उनके बारे में लगातार बोलते रहते हैं, इसलिये उम्मीद करते हैं कि हम उनके बल्ले को शांत रखेंगे.'कमिंस को सफेद और लाल गेंद की दोनों टीमों का उप कप्तान बनाया गया है, वह उन 11 खिलाड़ियों में से एक हैं जो संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद लौटे हैं और इस समय पृथकवास में हैं. इनका पृथकवास भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान में होने वाले शुरूआती वनडे की पूर्व संध्या पर समाप्त होगा.


VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patrick James Cummins, Virat Kohli, Australia Vs India 2020-21, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com