विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

Aus vs Ind: हरभजन ने सुझाए उन ओपनरों के नाम, जिन्हें टेस्ट सीरीज में पारी शुरू करनी चाहिए

Aus vs Ind: दौरे में पहले डे-नाइट टेस्ट के बारे में हरभजन ने कहा कि दोनों ही टीमों के पास जीतने का अच्छा मौका है. साथ ही, भज्जी ने दूधिया रोशनी में भारतीय गेंदबाजी को हल्के में न लेने की वॉर्निंग भी दी. पूर्व स्टार ऑफी ने कहा कि दोनों ही टीमें रंगीन गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट में शून्य से शुरुआत करेंगी और जो भी बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेगा

Aus vs Ind: हरभजन ने सुझाए उन ओपनरों के नाम, जिन्हें टेस्ट सीरीज में पारी शुरू करनी चाहिए
हरभजन सिंह का ओपनरों को लेकर सुझाव बहुत ही रोचक है
नई दिल्ली:

जब से भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर यह खबर आयी है कि वह ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक टेस्ट खेलकर भारत लौट आएंगे, तब से अलग-अलग पहलुओं को लेकर चर्चा हो रही है. इसमें मैदान से लेकर मैदान से बाहर के पहलू शामिल हैं. मैदान के भीतर टीम संयोजन और बल्लेबाजी क्रम और विकल्प को लेकर चर्चा चल रही है, तो मैदान के बाहर कपिल देव जैसे दिग्गज विराट के लौटने पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. वैसे यह सही है कि पारी की शुरुआत के लिए पारी की शुरुआत के लिए कई विकल्प हैं, लेकिन मिड्ल ऑर्डर में विराट की अनुपस्थिति में एक शून्य जरूर दिखाई पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें:  इन 3 चीजों के आधार पर एडम जंपा ने बनाया विराट कोहली के रिश्ता, लेग स्पिनर ने किया खुलासा

इस बात की संभावना बहुत कम है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के क्रम से कोई छेड़छाड़ की जाएगी, लेकिन यहा केएल राहुल और रोहित शर्मा मिड्ल ऑर्डर में विराट की जगह लेने के लिए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने भी रविवार को यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं. बहरहाल, हरभजन सिंह नए विचार के साथ आए हैं और उन्होंने कहा कि हालात चाहे कैसे भी हों, रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत करनी चाहिए. वहीं, दूसरा ओपनर उनकी नजर में मयंक अग्रवाल है, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में करियर का आगाज करते हुए बेहतर किया था.

यह भी पढ़ें:  पोंटिंग के बाद अब इयान चैपल ने दागा शब्द बाण, टीम विराट के बारे में बोले कि....

वहीं, भज्जी ने यह भी कहा कि केएल राहुल एक स्तरीय खिलाड़ी है, जो मिड्ल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और उनके  लिए क्रम कोई मायने नहीं रखता. भज्जी ने कहा कि मैं ओपनिंग संयोजन में बदलाव नहीं करूंगा. रोहित शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए, जबकि केएल राहुल को विराट की जगह लेनी चाहिए. केएल राहुल नंबर-3 और 4 पर बैटिंग के लिए एक अच्छे बल्लेबाज हैं. अगर वह ओपनिंग करते हैं, जिसकी संभावना न के बराबर है या नंबर-3 पर खेलते हैं, तो यह बड़ा अंतर पैदा करेगा. 

यह भी पढ़ें:  शमी ने बताया कि कैसे आईपीएल प्रदर्शन ने उन्हें पूरी तरह दबावमुक्त बना दिया

दौरे में पहले डे-नाइट टेस्ट के बारे में हरभजन ने कहा कि दोनों ही टीमों के पास जीतने का अच्छा मौका है. साथ ही, भज्जी ने दूधिया रोशनी में भारतीय गेंदबाजी को हल्के में न लेने की वॉर्निंग भी दी. पूर्व स्टार ऑफी ने कहा कि दोनों ही टीमें रंगीन गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट में शून्य से शुरुआत करेंगी और जो भी बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेगा, जीत उसी के खाते में आएगी. शुरुआत में गुलाबी गेंद अच्छी सीम होती है, लेकिन समय गुजरने के साथ ही बैटिंग करना आसान हो जाता है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Rohit Gurunath Sharma, Kannaur Lokesh Rahul, Australia Vs India 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com