विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

Aus vs Ind 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 195 पर सिमटी, भारत का स्कोर 36/1

Aus vs Ind 2nd Test: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत को मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने की उम्मीद

Aus vs Ind 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 195 पर सिमटी, भारत का स्कोर 36/1
Aus vs Ind 2nd Test: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिरे, अश्विन ने स्मिथ को किया 0 पर आउट

Aus Vs Ind 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रन पर सिमट गई है. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए, इसके अलावा 3 विकेट अश्विन ने चटकाए. वहीं, मोहम्मद सिराज 2 और जडेजा को 1 विकेट मिला. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशाने ने बनाए. लाबुशाने 48 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले  दूसरे टेस्ट (Aus vs Ind 2nd Test) में आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला लिया. दूसरे सत्र में भारत ने ट्रेविस हेड (38) और मार्नस लाबुशेन (48)  ने चौथे विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की. स्कोरकार्ड

वहीं भारत ने पहली पारी में खेल के खत्म होने पर 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं. शुबमन गिल 38 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं पुजारा 23 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के ओपनर मयंक अग्रवाल बिना रन बनाए मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौटे.

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत आज मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम से भिड़कर वापसी करने की उम्मीद कर रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बीच टक्कर होगी, लेकिन सबसे बड़ा मुकाबल कप्तान अंजिक्य रहाणे का होगा. जाहिर है कि अब जब विराट कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे कमान संभाल रहे हैं, तो रहाणे (Ajinkya Rahane) पर पर इस सबसे बड़े मुकाबले से निपटने का एक अलग ही दबाव है. इस मैच में सबसे बड़ा मुकाबला होगा रहाणे और कंगारू दिग्गज ऑफ स्पिनर नॉथन लॉयन के बीच. दोनों के बीच यह मुकाबला पिछले काफी समय से चला आ रहा है. अब मेलबर्न में एक और टक्कर हो रही है.

आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कहा था कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और एडीलेड की तरह वह यहां बाक्सिंग डे टेस्ट में आसानी से घुटने नहीं टेकने वाला है. उन्होंने संकेत दिया है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत उनकी टीम के लिए कड़ी चुनौती हो सकते हैं.

आस्ट्रेलिया ने एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की. पेन ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि‘‘हम इस पर तवज्जो नहीं दे सकते कि उन्हें कितने मानसिक घाव लगे या वे अभी क्या सोच रहे होंगे.'' उन्होंने कहा कि ‘‘हमें पता है कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और वह बेहद प्रतिभाशाली टेस्ट टीम है. उसके पास कई खतरनाक खिलाड़ी हैं.''

अब तक 20 टेस्ट में आस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके पेन ने कहा कि पिछले साल एशेज श्रृंखला में भी इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में वापसी करके बराबरी की थी. उन्होंने कहा कि ‘‘हमने इंग्लैंड में देखा कि जरा सा फोकस हटने पर क्या हो जाता है. लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं करेंगे.''

कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में भारत को टीम में पांच बदलाव करने होंगे. पेन ने कहा,‘‘जो खिलाड़ी उनकी टीम में आ रहे हैं, वे भी काफी खतरनाक हैं. मसलन केएल राहुल और ऋषभ पंत. हम सकारात्मक खेल दिखाएंगे क्योंकि उन्हें जरा सी ढील देना भारी पड़ेगा.'' उन्होंने कहा,‘‘हमने पहला टेस्ट भले ही जीत लिया लेकिन दूसरे दिन तक भारत का दबदबा था. वे आसानी से हार नहीं मानने वाले. हम एडीलेड के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और अगर ऐसा कर सके तो आखिरी दो टेस्ट भारत के लिए काफी कठिन होंगे.''

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com