- हेजलवुड का हल्ला बोल
- पांच विकेट चटकाए हेजलवुड ने
- फैंस के मैन ऑफ द मैच हेजलवुड!
शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुए टेस्ट मैच में दूसरे दिन की समाप्ति पर टीम विराट ड्राइविंग सीट पर थी, तो कंगारू क्रिकेटप्रेमियों नींद उड़ी हुई थी. भारत के पास कुल 63 रन की बढ़त थी और जब मयंक अग्रवाल और जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरे, तो करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में यही सपना पल रहा था कि टीम इंडिया मेजबानों के सामने जीत के लिए कम से कम तीन सौ प्लस का स्कोर जरूर रखेगी, लेकिन इस आंकड़े को तो छोड़िए भारत के लिए पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने के भी लाले पड़ गए. भारत अपने इतिहास के सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया और अगर ऐसा हुआ, तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बने जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, जिनकी सीम और स्विंग के तूफान में भारतीय दिग्गज बल्लेबाजी धूल सरीखी उड़ गयी !
Australia are on the verge of a famous Test victory. Thanks to a sensational spell of pace bowling, India were all out for just 36 runs. It's their worst ever total in Test match history. https://t.co/qNt0fjcOWj @MattCarmichael #Cricket #7NEWS pic.twitter.com/JYODep28bS
— 7NEWS Australia (@7NewsAustralia) December 19, 2020
हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी के ढहने की शुरुआत पैट कमिंस ने की थी, जब उन्होंने पहले बुमराह और फिर बेहतरीन आउटस्विंग पर पुजारा को विकेट के पीछे लपकवाया. पुजारा के शून्य पर आउट होने के बाद भी उम्मीद थी कि अभी कुछ नहीं हुआ है, लेकिन यहां से एक अलग ही तूफान आया.
Australia are on the verge of a famous Test victory. Thanks to a sensational spell of pace bowling, India were all out for just 36 runs. It's their worst ever total in Test match history. https://t.co/qNt0fjcOWj @MattCarmichael #Cricket #7NEWS pic.twitter.com/JYODep28bS
— 7NEWS Australia (@7NewsAustralia) December 19, 2020
और यह तूफान था जोश हेजलवुड का. तीखी स्विंग, बेहतरीन सीम और सधी हुई लाइन. शुरुआत हेजलवुड ने मयंक अग्रवाल के साथ की. तूफान आ चुका था. और यह खत्म हुआ अश्विन को पेन के हाथों लपकवाने के साथ. जैसी मयंक के साथ शुरुआत की थी, वैसे ही अश्विन के साथ समापन किया. और आंकड़े देखिए. पांच ओवर में तीन मेडन रखते हुए सिर्फ 8 रन देकर पांच विकेट लिए. और हैरानी तब हुई, जब मैन ऑफ द मैच उन्हें न चुनकर टिम पेन को चुन लिया गया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं