विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 91 साल के इतिहास में कारनामा करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं

स्मृति मंधाना ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो करोड़ों भारतीय फैंस को हमेशा गौरव से भरता रहेगा

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 91 साल के इतिहास में कारनामा करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं
भारतीय लेफ्टी बल्लेबाज स्मृति मंधाना
source: X

एशियन गेम्स 2026 में जहां पिछले मैच में शेफाली वर्मा का जलवा था, तो फाइनल में टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आतिशी पारी खेलते हुए खुद का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया.  स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई बॉलरों की सुतली खोल 45 गेंदों पर 5 चौकों और 7 छक्कों से तूफानी 79 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया. इस पारी के साथ स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए. इसी के साथ ही मंधाना करीब 91 साल के वीमेंस क्रिकेट इतिहास में इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई. श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही यह मुकाम हासिल किया. तीनों फॉर्मेट को मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही स्मृति मंधाना अपने नाम कर चुकी थीं. मंधाना ने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा था. 

दी थी मंधाना ने शानदार शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े. भारतीय टीम की सलामी जोड़ी के आगे श्रीलंका का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. मंधाना ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. शेफाली भी अच्छी लय में दिखाई दीं और वह 29 गेंदों में 48 रन बनाने के बाद आउट हुईं. उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और तीन छक्के लगाए.

शेफाली-मंधाना का स्पेशल रिकॉर्ड

मंधाना और शेफाली ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में बतौर सलामी जोड़ी 4,000 रन भी पूरे किए. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी मंधाना-शेफाली के नाम है. शेफाली साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा. वोल्वार्ट ने इस साल अब तक 824 रन बनाए हैं.

F & Q: Frequntly Asked Questions

प्र.1:- एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने कौन सा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया?

उ.:- एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11,000 रन पूरे किए और वह लगभग 91 साल के महिला क्रिकेट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं.

प्र.2:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

उ.:- तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा है.

प्र.3:- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी जोड़ी  सबसे ज्यादा रन किसके नाम दर्ज हैं?

उ.:- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में बतौर ओपनर 4,000 से अधिक रन पूरे किए हैं.

प्र.4:- साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर कौन चल रहा है?

उ.:- भारत की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा है.

प्र.5:- श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए कैसी शुरुआत की?

उ.:- फाइनल मुकाबले में मंधाना और शेफाली ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए मात्र 9.6 ओवरों में 99 रनों की साझीदारी की, जिसमें मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन और शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रनों की आतिशी पारियां खेलीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, India Women, Sri Lanka Women, Sri Lanka Women Vs India Women 09/22/2026 Slwinw09222026274132, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com