जापान में आयोजित एशियन गेम्स का नौवां दिन करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए निराशा लेकर आया. दो बड़े मुकाबलों को बारिश ने ऐसा धोया कि एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. और रैंकिंग में ऊपर पाकिस्तान और भारत दोनों ही बड़े देशों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसी के साथ ही करोड़ों फैंस की उस कल्पना रूपी तस्वीर के रंग और पक्के हो गए, जिसके तहत सभी यही कामना कर रहे हैं कि एशियन गेम्स में क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल टक्कर हो. और भारतीय यही चाहते हैं कि टीम श्रेयस अय्यर एक बार फिर से पाकिस्तान को ऐसी शिकस्त दे, जो वह हमेशा के लिए याद रखें. अब इन फैंस का ख्वाब हकीकत का चोला पहनता दिखाई पड़ रहा. चलिए आप डिटेल से गणित समझिए.
बांग्लादेश और मलेशिया की टक्कर
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में मुकाबला अब 29 सितंबर को यानी कल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा. अब यह तो हमें बताने की जरूरत नहीं कि जब तक इस क्वार्टरफाइनल में कुछ अप्रत्याशित नहीं होता, तो पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ ही होगी. और अगर सेमीफाइनल में कुछ अप्रत्याशित नहीं होता है, तो 1 अक्तूबर को खेले जाने वाले अंतिम चार के मुकाबले में पाकिस्तान टीम बांग्लादेश को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बना लेगी.
श्रीलंका और नेपाल की जोरदार टक्कर
वहीं, भले ही श्रीलंका इस समय अच्छी क्रिकेट खेल रही है, लेकिन दिन विशेष पर नेपाल कल मंगलवार को ही खेले वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका को चौंकाने की क्षमता रखता है. इनमें से कोई भी जीते, लेकिन टीम अय्यर इन दोनों को ही हराने की क्षमता रखती है. और भारत के नेपाल या श्रीलंका दोनों में से ही किसी एक को हराने के साथ ही टीम अय्यर का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान से सेट हो जाएगा
----------------------------------------------------------
भारत-पाकिस्तान का संभावित "फाइनल तस्वीर"
----------------------------------------------------------------------
चरण 1: सेमीफाइनल मुकाबले (1 अक्टूबर, 2026, गुरुवार)
सेमीफाइनल 1 (पाकिस्तान का मैच):
समय: सुबह 5:30 बजे
संभावित विरोधी: बांग्लादेश (या ग्रुप B की शीर्ष टीम)
काल्पनिक परिणाम: पाकिस्तान मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगा
सेमीफाइनल 2 (भारत का मैच):
समय: सुबह 10:00 बजे
संभावित विरोधी: श्रीलंका (या ग्रुप A की शीर्ष टीम)
काल्पनिक परिणाम: भारत मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश करता है।
मैच: भारत बनाम पाकिस्तान (गोल्ड मेडल मैच)
समय: सुबह 10:00 बजे
स्थान: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन, जापान

चरण 2: फाइनल महामुकाबला - गोल्ड मेडल मैच (3 अक्टूबर, 2026, शनिवार)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
