विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

Asia Cup 208, Sl vs Ban: "जो" मुश्फिकुर रहीम की पारी ने कर दिखाया, वह धोनी भी नहीं कर सके, RECORDS

Asia Cup 208, Sl vs Ban: "जो" मुश्फिकुर रहीम की पारी ने कर दिखाया, वह धोनी भी नहीं कर सके, RECORDS
Asia Cup 2018: मुश्फिकुर रहीम ने अपनी पारी में बेहतरीन स्ट्रोक लगाए.
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मुश्फिकुर रहीम 144, 150 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के
मुश्फिकुर की मार...श्रीलंका तार-तार!
एशिया कप के बेस्ट स्कोरर-विकेटकीपर बने मुश्फिकुर
दुबई:

बांग्लादेशी विकेटकीपर और पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने एशिया कप 2018 के उदघाटक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसे बांग्लादेश के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. मुश्फिकुर रहीम ने अपनी टीम को संकट से उबारते हुए 144 रन की पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा. और इसी के साथ ही कई रिकॉर्ड उनकी झोली में जमा हो गए. चलिए नजर दौड़ा लीजिए. 


एशिया कप के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर स्कोरर

मुश्फिकुर रहीम ने एशिया कप के इतिहास में अब इस मामले में श्रीलंकाई कुमार संगकारा को छोड़कर अपना नाम लिख दिया है. और इस रिकॉर्ड पर बांग्लादेशी गर्व कर सकते हैं. चलिए जान लीजिए किस-किस विकेटकीपर ने कब कितने रन बनाए.


रन                  विकेटकीपर                        बनाम 
144               मुश्फिकुर रहीम               श्रीलंका, 2018
121                कुमार संगकारा              पाकिस्तानन, 2008
112                  संगकारा                      कराची, 2008
109*                   धोनी                              2008


यह भी पढ़ें: 'इन पांच गेंदबाजों' को बीसीसीआई ने टीम इंडिया की मदद को दुबई भेजा, पर...

Bangladesh set a target of 262 for Sri Lanka. #BANvSL

To watch Asia Cup UAE 2018 LIVE, Download the app from the links below and hit the LIVE Button.

Android: https://t.co/gRrE3kJgYc
iOS: https://t.co/FfYlStljof

Watch the match live on : https://t.co/2b0x9r1Vlx pic.twitter.com/lKczfVMRP2

ओपनर के साथ 10वें विकेट के लिए साझेदारी में अव्वल!

यह रिकॉर्ड भी बहुत ही ज्यादा खास है. और मुश्फिकुर के आखिरी पलों के अंदाज को कोई भूल नहीं पाएगा. जानिए कि दसवें विकेट के लिए ओपनर के साथ बेस्ट साझेदारियां क्या हैं

साझेदारी                          बल्लेबाज
32                           मुश्फिकुर/तमीम, दुबई, 2018
31                          डेमियन मार्टिन/मैक्ग्रा, ऑकलैंड, 2000
30                         एलिस्टर कैंबपेल/ए. हकल, अहमदाबाद, 1998
23*                          माइक अथर्टन/आर. इलिंगवर्थ, एजबस्टन 1991

VIDEO:  अजय रात्रा की विराट कोहली के लिए कही गई बात इंग्लैंड में पूरी तरह सच साबित हुई.

इसके अलावा मुश्फिकुर एशिया कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर के मामलें में भी नंबर तीन पर आ गए. जानिए कौन-कौन है टॉप स्कोर

रन             बल्लेबाज                 साल
183           विराट कोहली        मीरपुर, 2012

144           यूनिस खान               2004
144           मुश्फिकुर रहीम         2018
143         शोएब मलिक              2004

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com