विज्ञापन

वनडे में 250 भी मुश्किल, ऐसी होनी चाहिए पिच... विवाद के बीच अश्विन ने पुदुचेरी विकेट को बताया परफेक्ट

वेस्टइंडीज अभी भारत के दौरे पर आई है. दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हो चुकी है. जबकि अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है और इस सीरीज के दौरान पिच को लेकर काफी विवाद हुआ है.

वनडे में 250 भी मुश्किल, ऐसी होनी चाहिए पिच... विवाद के बीच अश्विन ने पुदुचेरी विकेट को बताया परफेक्ट
पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन ने बताया है कि वनडे में कैसी पिचें होनी चाहिए

वेस्टइंडीज अभी भारत के दौरे पर है, जहां टीम इंडिया ने पहले ही तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 से बराबरी पर है. वेस्टइंडीज के इस दौरे पर बैटिंग या बॉलिंग से अधिक चर्चा पिचों को लेकर हो रही है. पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर चौकों-छक्कों की बरसात से भले ही फैंस का मनोरंजन किया है, लेकिन इसने दिग्गजों को जरूर नाराज किया है. गौतम गंभीर खुले तौर पर बैटिंग ट्रैक को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. दोनों टीमों के कप्तान भी पीछे नहीं रहे थे. इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुडुचेरी की पिच की जमकर तारीफ की है और बताया है कि वनडे में पिच कैसी होनी चाहिए.

अश्विन ने बताया कैसे होनी चाहिए पिच

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज का तीसरा अनौपचारिक वनडे पुडुचेरी में खेला गया और अश्विन ने इस मुकाबले की पिच की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वनडे मैच ऐसी ही पिचों पर खेले जाने चाहिए. अश्विन ने कहा कि ऐसी पिचें "बल्लेबाजों से बेहतर खेल की मांग करेंगी".

अश्विन ने एक्स पर लिखा,"पुडुचेरी में ऐसी पिचें तैयार की जा रही हैं जिन पर वनडे मैच खेले जाने चाहिए. 250 रन का लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसी पिचें बल्लेबाजों से बेहतर खेल की मांग करेंगी और उनकी रणनीतिक सोच व खेल की समझ को परखेंगी."

Latest and Breaking News on NDTV

वनडे में 250 रन भी हुए मुश्किल

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच चल रही अनौपचारिक वनडे सीरीज में देखा गया कि 300 से कम रन के स्कोर का भी आसानी से बचाव किया गया. ऑस्ट्रेलिया A ने पहले अनौपचारिक वनडे में 274 रन बनाए और 125 रनों से जीत हासिल की, जबकि भारत A की टीम 149 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे अनौपचारिक मैच में 275 रन बनाए और भारत A को 206 रन पर ऑलआउट करके 69 रनों से जीत दर्ज की. 

तीसरे मैच में भी कहानी कुछ वैसी ही रही, जब भारत A ने पहली पारी में 275 रन बनाए. सीरीज की पांच पारियों में केवल एक शतक लगा, जो पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने बनाया था, और पांच बार पचास से अधिक रन बनाए गए.

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में हुई रनों की बारिश

यह सब भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में हुए हाई-स्कोरिंग मैचों के बाद हो रहा है. तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. टीम ने आठ विकेट और 39 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज की, क्योंकि पिच रन बनाने के लिए बहुत आसान थी.

कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए. भारत ने वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज़ किया. इससे पहले 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 435 रन का लक्ष्य हासिल किया था. सीरीज़ के तीसरे वनडे में भी बल्लेबाजों का दबदबा रहा. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 351/7 रन बनाए, लेकिन विंडीज ने पांच विकेट और 10 गेंदें बाकी रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा (92), ऋतुराज गायकवाड़ (57) और केएल राहुल (129) की मदद से 'मेन इन ब्लू' ने 351/7 का स्कोर खड़ा किया. पिच शुरुआती 10 ओवरों में मुश्किल थी, लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई. कप्तान शाई होप ने शानदार 162 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में टीम की अगुवाई की.

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे उम्रदराज सेंचुरियन, जिसकी बल्लेबाजी न देख पाने का डॉन ब्रैडमैन को था अफसोस

यह भी पढ़ें: इंडिया में कहां की हैं ये वादियां? रिंकू सिंह का नया पोस्ट वायरल, जंगल के बीच दिखे खतरनाक शिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India A, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com