विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भारतीय टीम में होगी वापसी

भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारी व्यस्तता चयनकर्ताओं की न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ क्रमश: टी20 और टेस्ट सीरीज के चयन के लिए होने वाली बैठक में चर्चा का विषय होगी. स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी तय है. इन दोनों को वनडे से पिछले कुछ समय से ‘विश्राम’ दिया गया था.

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भारतीय टीम में होगी वापसी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के जडेजा और अश्‍विन का चुना जाना तय है (फाइल फोटो)
  • श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए चुनी जानी है टीम
  • न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए टीम भी चुनी जाएगी
  • कप्‍तान कोहली की व्‍यस्‍तता भी होगी बैठक में चर्चा का विषय
मुंबई: स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी तय है. इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारी व्यस्तता चयनकर्ताओं भी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ क्रमश: टी20 और टेस्ट सीरीज के चयन के लिए होने वाली बैठक में चर्चा का विषय होगी. अश्विन-जडेजा को वनडे से पिछले कुछ समय से ‘विश्राम’ दिया गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नई दिल्ली (एक नवंबर), राजकोट (चार नवंबर) और तिरुवनन्तपुरम (सात नवंबर) में खेलेगा,जबकि श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 16 नवंबर से शुरू होगी.भारतीय टीम इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लगातार खेल रही है और टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिये रोटेशन की नीति अपना रहा है.  लेकिन कोहली लगातार सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं. यह मानते हुए कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच में खेलेंगे और तब तक भारतीय कप्तान के नाम पर जून 2017 से तीन टेस्ट, 23 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हो जाएंगे. अगर कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर टी20 सीरीज से विश्राम दिया जाता है तो फिर रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हैं तो फिर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से विश्राम दिया जा सकता है क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है.टेस्ट टीम की बात करें तो स्पिनर अश्विन और जडेजा का टेस्ट टीम में जगह बनाना तय है. उन्हें श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की लगातार तीन सीरीज में नहीं चुना गया. चयनकर्ताओं ने पहले कहा था कि अश्विन और जडेजा को विश्राम दिया गया है लेकिन अश्विन ने इस बीच छह प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें चार काउंटी और दो रणजी मैच शामिल हैं. जडेजा ने केवल एक मैच सौराष्ट्र की तरफ से खेला और उसने दोहरा शतक जड़ने के अलावा सात विकेट भी लिए. टेस्ट विशेषज्ञ जेसे चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा की टीम में वापसी होगी. मुरली विजय अगर फिट रहते हैं तो वह भी केएल राहुल के साथ वापसी करेंगे. कुलदीप यादव को तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में टीम में रखा जा सकता है. मोहम्मद शमी और उमेश यादव को भी टेस्ट टीम में रखा जाना तय है.

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप और चहल
रोटेशन नीति को ध्यान में रखते हुए टी20 टीम में हालांकि कुछ बदलाव हो सकते हैं. आशीष नेहरा दिल्ली में एक नवंबर को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. उनके स्थान पर अगले दो मैचों के लिए जयदेव उनादकट या बासिल थम्पी को टीम में रखा जा सकता है. यह देखना होगा कि सीमित ओवरों में लगातार खेल रहे भुवनेश्वर कुमार को विश्राम दिया जाता है या नहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Jadeja, Ravichandran Ashwin, Team Selection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com