कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: घायलों से मिलने अस्‍पताल पहुंचे अमित शाह

  • 3:02
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह अपोलो अस्‍पताल पहुंचे हैं. अमित शाह दो दिन के कोलकाता दौरे पर हैं. वह इस दौरान कई दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना करने के लिए जाने वाले थे. हालांकि, इस हादसे के बाद सभी सरकारी कार्यक्रमों को अगले 3 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. इससे पहले कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा.

संबंधित वीडियो