दिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. प्रतीत समदानी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘कुछ मिनट पहले उनका निधन हो गया. उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.''भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उनकी पोती जनाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की थी.

बता दें कि दिग्गज गायिका आशा भोसले का क्रिकेट से भी गहरा कनेक्शन रहा है. आशा भोसले भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फैन रही हैं. यही नहीं आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ मिलकर एक गाना भी गाया था जो फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.
ब्रेट ली के साथ गाया था गाना
साल 2006 में ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ मिलकर हिट गाना "You're the One for Me" बनाया था. बताया जाता है कि ली ने भारत में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभ्यास सत्रों के दौरान सिर्फ 30 मिनट में ही इस गाने के बोल लिख दिए थे. उनका यह सहयोग 'आशा एंड फ्रेंड्स' नामक एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा था.
अपनी आत्मकथा 'माई लाइफ़' में ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया और बताया था कि "यह म्यूज़िक वीडियो तब शूट किया गया था, जब वे 2006 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारत में थे. इस गाने में ब्रेट ने ये पंक्तियां भी गाईं, "हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा"
सचिन तेंदुलकर की फैन रहीं थी आशा ताई
आशा भोसले और सचिन तेंदुलकर के बीच गहरा आपसी सम्मान भी रहा था. उन्होंने सचिन को अपने बेटे जैसा और उन सबसे विनम्र लोगों में से एक बताया है जिनसे वह कभी मिली थी.
Dear Asha Tai,
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 8, 2023
Itne saalon se 'Chura Liya Hai' aapki awaaz ne jo dil ko, par aapki awaaz ke saamne, 'Dil Cheez Kya Hai'. Aapke gaanon par toh 'Gun Guna Rahe Hain Bhanware' aisa bhi sunne mein aaya hai.
Aapka sangeet mein hona, aur usse hamari zindagi mein hona, hai sach much… pic.twitter.com/uFPxEhaLJ1
सचिन तेंदुलकर ने आशा भोंसले के 90वें जन्मदिन पर उनके लिए एक 'संगीतमय' नोट लिखा था.
बता दें कि सचिन ने आशा ताई के 90वें जन्मदिन के मौके पर एक खास तरह का पोस्ट सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था जो काफी वायरल भी हुआ था. सचिन ने एक्स पर लिखा था. "प्रिय आशा ताई, इतने सालों से 'चुरा लिया है' आपकी आवाज ने जो दिल को, पर आपकी आवाज के सामने, 'दिल चीज क्या है'. आपके गानों पर तो 'गुन गुना रहे हैं भंवरे' ऐसा भी सुनने में आया है. आपका संगीत में होना, और उसकी हमारी जिंदगी में होना, सच है 'सोना रे'. 90वां जन्मदिन मुबारक हो ताई!" बता दें आशा ताई सचिन को क्रिकेट का सबसे बड़ा कलाकार कहती थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं