विज्ञापन

बॉलिंग में जूझ रहे, पर अर्शदीप सिंह इस स्टार्ट-अप से कर रहे साल में इतनी कमाई, जानें कितनी हिस्सेदारी

हालिया सालों में क्रिकेटरों की कमाई बढ़ी है, तो वेल्थ मैनेजमेंट, निवेश के तरीके भी उन्होंने बदलते हैं. हम आपके लिए नियमित अंतराल पर ऐसी स्टोरी लाएंगे. आज अर्शदीप के बारे में जानिए

बॉलिंग में जूझ रहे, पर अर्शदीप सिंह इस स्टार्ट-अप से कर रहे साल में इतनी कमाई,  जानें कितनी हिस्सेदारी
अर्शदीप कई कंपनियों का चेहरा बने हुए हैं
Source: X

विंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा चिंता की बात पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट रहा. टीम के सभी पेसरों ने पांच मैचों की सीरीज के 4 मैचों में दस रन प्रति ओवर से भी ज्यादा प्रति ओवर रन की दर से रन बहाए. इनमें सबसे ज्यादा निराश लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह ने किया. टी20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बॉलरों में शुमार अर्शदीप का समय भले ही बॉलिंग में खराब चल रहा हो, लेकिन मैदान के बाहर बिजनेस में उनके ग्रह और योग अच्छे चल रहे हैं. आज बात करते हैं कि अर्शदीप के उसे स्टार्ट-अप 'बोल्ड फिट' के बारे में जिसने उन्हें 0.01 % हिस्सेदारी दी हुई है. पिछले करीब एक साल में इस कंपनी की वैल्यूएशन में करीब चार गुना का इजाफा हुआ है. साफ है कि उनकी हिस्सेदारी की रकम सालना चार गुना के हिसाब से बढ़ रही है.  और यह हिस्सेदारी उन्हें भविष्य में मोटी रकम दे सकती है. आप जानिए कि अगर अर्शदीप वर्तमान में अपनी हिस्सेदारी बेच देते हैं, तो उन्हें इससे कितना पैसा मिलेगा.  

यह भी पढ़ें: आखिरी 6 पारियों में 4 शतक,  61.33 का औसत, ब्रैडमैन वाली लिस्ट में रिंकू, फिर भी टेस्ट टीम के आस-पास भी नहीं

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

पिछले साल कंपनी से जुड़े अर्शदीप

लेफ्टी पेसर को पिछले साल कंपनी ने 0.01% की हिस्सेदारी दी. उन्हें यह हिस्सेदारी मुख्य रूप से एथलीट-ब्रांड साझेदारी और स्वेट एंड एंजेल इन्वेस्टमेंट मॉडल के रूप में दी गई.

अर्शदीप की कमाई का फाइनेंस मॉडल

अर्शदीप को कंपनी से कमर्शियल एंडोर्समेंट और शेयर लाभांश से दो तरह से कमाई होती है. कंपनी ने साल 2024-25 में 3 करोड़ कमाए, लेकिन इस पैसे को उसने अपने ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में सुधार और संभावित ब्रांड अधिग्रहणों  के लिए इस्तेमाल किया. कंपनी ने डिविडेंड घोषित नहीं किया. इस वजह से 0.01% के आधार पर उनका लाभांश  ₹0 रहा. 

कमर्शियल से कमाते है करीब ₹80 लाख सालाना

लेफ्टी पेसर कमर्शिल से साल भर में प्रति ब्रांड 80 लाख से 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. ऐसे में बोल्डफिट के साथ उनकी विशिष्ट एथलीट-ब्रांड साझेदारी से उन्हें अनुमानित ₹80 लाख से ₹1 करोड़ प्रति वर्ष की निश्चित कमर्शियल फीस प्राप्त होती है. यह नकद भुगतान उनकी इक्विटी शेयरहोल्डिंग से पूरी तरह से अलग है और कंपनी के P&L खाते में मार्केटिंग खर्च के रूप में दर्ज होता है.

अर्शदीप की हिस्सेदारी का वर्तमान बाजार मूल्य और एग्जिट पर संभावित मुनाफा

कंपनी के ₹4,000 करोड़ के कुल पोस्ट-मनी मूल्यांकन पर उनकी 0.01% शेयरहोल्डिंग का वर्तमान मूल्य:

0.01% हिस्सेदारी का मूल्य= 4000 करोड़ रुपये (गुणा) 0.0001= 40,000,000 (40 लाख)

अर्शदीप की कमाई

बोल्डफिट में अर्शदीप की हिस्सेदारी 0.01% है. ऐसे में उनकी वर्तमान हिस्सेदारी 40 लाख रुपये की है, जो उनके ब्रांड सालाना अनुबंध की राशि (80 से 100 लाख रुपये) से अलग है. अब जबकि कंपनी की वैल्यूएशन में पिछले एक साल में करीब चार गुना वृद्धि हुई, तो अर्शदीप ने शेयर हिस्सेदारी के रूप में 32 से 40 लाख रुपये का अप्रत्यक्ष पूंजीगत लाभ प्राप्त किया. सार यह है कि अगर आज की तारीख में अर्शदीप अपनी हिस्सेदारी बेचकर अलग होते हैं, तो उन्हें इतनी रकम मिलेगी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh Brar, India Vs New Zealand 2026, New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com