विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

सीओए ने बीसीसीआई से कहा, जल्‍दी करिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा..

सीओए ने बीसीसीआई से कहा, जल्‍दी करिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा..
सीओए ने बीसीसीआई से टीम के चयन के लिए जल्‍दी बैठक बुलाने को कहा है (फाइल फोटो)
  • बोर्ड के संयुक्‍त सचिव अमिताभ चौधरी को लिखा इस बारे में पत्र
  • कहा-चयन में देरी से बोर्ड की छवि पर पड़ रहा खराब प्रभाव
  • चयन समिति की बैठक बुलाइए और तुरंत टीम चुनिए
नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जानबूझकर देर करने की नीति से खिन्न होकर प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आज क्रिकेट बोर्ड को ‘तुरंत चैम्पियंस के लिए ट्रॉफी टीम घोषित करने का’ निर्देश दिया है. सीओए, बीसीसीआई को पहले भी इस संबंध में सूचना भेज चुका है लेकिन आज संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी को लिखे गये सात-बिंदु के पत्र में काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने आईसीसी के प्रस्तावित नए वित्तीय मॉडल के संदर्भ में जानबूझकर टीम भेजने की 25 अप्रैल की अंतिम समयसीमा का पालन नहीं किया जिसके अंतर्गत बीसीसीआई का राजस्व 57 लाख डॉलर से घटाकर 29.3 लाख डालर कर दिया गया है. सीओए ने ईमेल को सभी अधिकारियों को भेजा है कि टीम चयन में देरी से भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों की छवि ‘नकारात्मक’ हो रही है. इस पत्र के पांचवें बिंदु के अनुसार, ‘आप इस बात से वाकिफ हो कि भारत का आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी 2017 में प्रतिनिधित्व करने वाली टीम को 25 अप्रैल 2017 तक सौंपना था लेकिन टीम का अभी तक चयन भी नहीं किया गया है. कृपया करके चयन समिति की बैठक बुलाइए और तुरंत टीम का चयन कीजिए. टीम फिर आईसीसी में सौंपी जा सकती है.’

सीओ ने कहा कि अधिकारियों को टीम को टूर्नामेंट से हटाने से पहले यह ध्यान में रखना चाहिए कि भारतीय टीम इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है. पत्र के अनुसार, ‘भारतीय क्रिकेट की अनिश्चितता और संशय भरी छवि के बजाय टीम इंडिया को अच्छा माहौल मुहैया कराया जाना चाहिए. भारत की आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में भागीदारी को लेकर काफी नकारात्मक चीजें हो चुकी हैं और जल्द ही बेहतरी के लिये इसका अंत किया जाना चाहिए. ’ सीओए ने अधिकारियों और राज्य इकाई के अधिकारियों को याद दिलाया कि खिलाड़ियों का हित सर्वोपरि है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, Committee Of Administrators, Champions Trophy, Announce, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com