वैभव सूर्यवंशी ने जब से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्का लगाकर की, तबसे ही कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैन्स ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के जीनियस कारनामों को कई बार देखा है और आश्वस्त हैं कि ये खिलाड़ी सबसे अलग है. ऐसा खिलाड़ी दशकों में एक बार आता है. कई जानकार उनकी तुलना मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करने से अबतक अक्सर बचते दिखे हैं, लेकिन आख़िरकार पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले हैदराबाद के ख़िलाफ इस धुरंधर की सुपर टैलेंटेड पारी के बाद वैभव और सचिन की तुलना के लोभ से खुद को रोक नहीं पाए.
STAR SPORTS पर मैच के दौरान अनिल कुंबले ने मैच के दौरान पूछे जाने पर कह ही दिया, 'सचिन को जो देखा है, 24 साल उनका जो करियर देखा, जब 15 साल के सचिन थे, वैभव वैसे ही हैं. मैं कह सकता हूं कि इनका करियर उतना ही लंबा होगा तो इनका करियर इस फॉर्मैट में सचिन से बेहतर होगा.' अनिल कुंबले के इस बयान को लाखों फ़ैन्स और सैकड़ों एक्सपर्ट्स भी महसूस कर रहे हैं. लेकिन अनिल कुंबले ने आख़िरकार इसे कह ही दिया.
Chalo, shuru karte hain! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi kickstarts his six hitting ritual with yet another first over maximum!
Lijiye Bhojpuri commentary ka maza, sirf Jiohotstar par🎙️#TATAIPL Playoffs Eliminator 👉 #SRHvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/AsF9BnOMCE pic.twitter.com/s9Xknsme7X
वैभव को देखने टीवी खोलते हैं फ़ैन्स
एक वक्त लाखों भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स महाभारत सीरीयल की तरह ही सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही टीवी बंद कर देते थे. आज लाखों फ़ैन्स वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी के लिए टीवी खोलते हैं. ताबड़तोड़ बिहारी- अकेले सबपर भारी!
एक दबाव भरे प्लेऑफ़ मैच में जहां राजस्थान के लिए हर हाल में जीत ज़रूरी थी, वैभव ने 29 गेंदों पर 335 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 12 छक्के लगाकर 97 रन बनाए. कई कॉमेन्टेटर्स ने कहा, 'ये पारी किसी शतक से कम नहीं. वाह दिल जीत लिया!' वैभव आउट हुए तो करोड़ों दर्शकों के दिल भी टूट गए.
वैभव ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाये और 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. उन्होंने अपनी इस पारी में पैट कमिंस को हैट्रिक छक्के तो जड़े ही प्रफुल्ल हिंगे को भी आउट होने से पहले तीन छक्के जड़ा.
सबसे आगे समस्तीपुर का शेर
वैभव की 97 रनों की धुंआधार पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे निकल गए हैं. 15 साल के ताजपुर के इस तेज तर्रार बैटर के आंकड़े अविश्वसनीय लगते हैं-
IPL 2026 में वैभव के आंकड़े:
मैच: 15
रन: 680
औसत: 45
बेस्ट: 103
100/50:1/4
SR: 243
6/4: 65/55
वैभव हैं तो टी20 में 200 भी मुमकिन!
वैभव के नाम आईपीएल के दो सीजन में फिलहाल 2 शतकीय पारियां हैं. लेकिन ये ध्यान रखना होगा कि आईपीएल का कोई आंकड़ा उनकी पहुंच से बाहर नहीं दिखता. इस सीजन वो कई बार 90s में भी आउट हो चुके हैं.
जब वैभव बैटिंग कर रहे थे, STAR SPORTS पर अनिल कुंबले ने एक दिलचस्प बात बतायी, 'मैंने मांजरेकर को कहा कि 200 हो जाएंगे तो वो समझे कि मैं टीम टोटल के बारे में कह रहा था. मैंने कहा कि नहीं मैं वैभव के बारे में कह रहा हूं!' वैभव सबका दिल जीत चुके हैं, मौजूदा आईपीएल का खिताब जीतने से भी बहुत दूर नहीं नजर आते. कम से कम बाकी टीमों के गेंदबाज जरूर उनसे ख़ौफ़ में होंगे.
यह भी पढ़ें- जीटी के गेंदबाजों की क्या है कमजोरी? उसी का फायदा उठाकर फाइनल में पहुंची आरसीबी, टॉम मूडी ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं