Angkrish Raghuvanshi Obstructing the field: इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड आउट दिए जाने पर बवाल मच गया है. अंगकृष रघुवंशी इस फैसले से काफी नाखुश नजर आए. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अंपायर से बहस की. वहीं बाउंड्री लाइन पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर चौथे अंपायर के साथ बात करते दिखे. अंगकृष खुद भी इस फैसले से नाखुश नजर आए.
दरअसल, मैच का पांचवां ओवर फेंकने प्रिंस यादव आए थे. इस ओवर की आखिरी गेंद को अंगकृष ने मिड ऑन की ओर खेला. वह सिंगल लेना चाहते थे और आधी पिच तक आ गए थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा. इसी दौरान मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर की ओर थ्रो किया, जो रघुवंशी को लगा.
लखनऊ ने इसके बाद अपील की और माना कि रघुवंशी जानबूझकर गेंद के रास्ते में आए. मैदानी अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर की ओर भेजा. थर्ड अंपायर ने अलग-अलग रिप्ले देखने के बाद यह माना कि रघुवंशी ने अपनी लाइन बदली और गेंद की लाइन में आए और उन्हें आउट दे दिया. रघुवंशी इस फैसले से काफी नाराज दिखे. उन्होंने डगआउट जाने के दौरान अपना हेलमेट और बैट फेंक दिया.
— M SY (@Zara_Ya2) April 26, 2026
रिप्ले में दिखा कि जब कैमरून ग्रीन ने रघुवंशी को लौटाया, तो उन्होंने अपनी लाइन बदली. इस दौरान उनकी नजरें फील्डर की तरफ थी. आखिरी में उन्होंने डाइव लगाई ताकि क्रीज में वापस जा सके. लेकिन गेंद उन्हें जाकर लगी. टीवी अंपायर ने माना कि रघुवंशी गेंद को देख रहे थे और फिर लौटने के क्रम में उन्होंने अपनी दिशा बदल ली थी.
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड होने वाले चौथे खिलाड़ी
अंगकृष आईपीएल में फील्ड में बांधा पहुंचाने के लिए आउट दिए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. सबसे पहले यूसुफ पठान 2013 में इस तरीके से आउट दिए गए थे. इसके बाद 2019 में अमित मिश्रा को आउट दिया गया था. जबकि 2024 में रवींद्र जडेजा इस तरह से आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी थे.
IPL में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फ़ील्ड आउट होने वाले बैट्समैन
- 72(44) - यूसुफ पठान (KKR) बनाम PWI, रांची, 2013
- 1(2) - अमित मिश्रा (DD) बनाम SRH, विजाग, 2019
- 5(6) - रवींद्र जडेजा (CSK) बनाम RR, चेन्नई, 2024
- 9(8) - अंगकृष रघुवंशी (KKR) बनाम LSG, लखनऊ, 2026*
यह भी पढ़ें: CSK Play off Equation: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली 5वीं हार, अब कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
यह भी पढ़ें: CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, धोनी-रैना सब छूटे पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं