विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी को गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, BCCI ने ठोक दिया जुर्माना, क्या युवा स्टार ने स्वीकार की गलती?

अंगकृष रघुवंशी पर ‘ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड’ दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है.

अंगकृष रघुवंशी को गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, BCCI ने ठोक दिया जुर्माना, क्या युवा स्टार ने स्वीकार की गलती?
Angkrish Raghuvanshi

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) पर ‘ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड' (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है. रघुवंशी को रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने दोषी पाया गया. उन्होंने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी घटना के बाद पवेलियन लौटते समय गुस्से में सीमा रेखा पर अपने बल्ला मारा था और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था. केकेआर ने सुपर ओवर में यह मैच जीता था.

आईपीएल में बयान में कहा, 'केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.' बयान के अनुसार, इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है.'

इसमें कहा गया है, 'रघुवंशी को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है.' रघुवंशी ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: क्या पंजाब की विजयरथ को रोक पाएगी राजस्थान? सबसे बड़ी जंग की उल्टी गिनती हुई शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Angkrish Avaneesh Raghuvanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com