विज्ञापन

Exclusive: सांसद अपनी मर्जी से फैसला करते हैं, मैं तो सबसे मिलता हूं... TMC में बगावत पर बोले भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि टीएमसी ने जनता का भरोसा खो दिया है, जिससे उसके सांसद टूट रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि वे हमेशा सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं.

Exclusive: सांसद अपनी मर्जी से फैसला करते हैं, मैं तो सबसे मिलता हूं... TMC में बगावत पर बोले भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना
NDTV

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मची उथल पुथल के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि बीजेपी ने बंगाल में तोड़-फोड़ नहीं की. बीजेपी सकारात्मक राजनीति पर भरोसा करती है. NDTV को दिए एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस और टीएमसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता का भरोसा खो चुकी सरकारें अब अपने ही सांसदों का स्वविवेक नहीं संभाल पा रही हैं.

TMC सांसदों की टूट पर क्या बोले

भूपेंद्र यादव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने जनता के विश्वास को खोने का काम किया है. टीएमसी सांसदों की टूट पर उन्होंने कहा कि सांसद अपनी मर्जी से कदम उठाते हैं. यह उनके स्वविवेक काम करता है. मेरे घर पर कोई भी आ सकता है मैं सबसे मिलता हूं. मैं तलवार नहीं हूं संघ का कार्यकर्ता हूं. 

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 2016 से ही काम किया. हमने वहां भय का वातावरण देखा है. हमारे शीर्ष नेतृत्व से लेकर हर कार्यकर्ता ने बंगाल में मेहनत की है. वहां टीमवर्क किया है. इसी का नतीजा है कि बंगाल की जनता ने हम पर भरोसा किया. मुझे विश्वास है कि बंगाल विकसित भारत में बड़ी भूमिका निभाएगा. 

'भारत ने मिडिल ईस्ट संकट का सक्षमता से किया सामना'

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ईरान युद्ध और बढ़ती मंहगाई पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भले ही यह समय संकट वाला रहा, लेकिन अब अर्थव्यवस्था पटरी पर है. हमने कोरोना जैसी महामारी का भी सामना किया था. निश्चित रूप से इस संकट के समय में भी भारत ने बहुत सक्षमता के साथ इसका मुकाबला किया है.

टेलीग्राम पर अस्थाई रोक पर बोले- सावधानी रखनी चाहिए

नीट रीएग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई गई है. इसे लेकर भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी कदम उठाए जा रहे हैं निश्चित रूप से विशेषज्ञों के परामर्श से तकनीकी के लोगों के परामर्श से छात्रों के हित और भविष्य को देखते हुए उठाए जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री पूरी संजीदगी के साथ इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं. रही बात टेलीग्राम पर रोक की तो सावधानी रखनी ही चाहिए.

यह भी पढ़ें: भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता, नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती

लेखक के बारे में
img
विकास भदौरिया
Senior Editor, National Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhupendra Yadav, Bhupendra Yadav Attack On Congress, Bhupendra Yadav In Alwar, Bhupendra Yadav Interview, Bhupendra Yadav Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com