विज्ञापन

संजय बांगर की बेटी अनाया ने कही दिल की बात, अभिषेक शर्मा से करना चाहती हैं शादी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दिल की बात कहते हुए नजर आ रहीं हैं.

संजय बांगर की बेटी अनाया ने कही दिल की बात, अभिषेक शर्मा से करना चाहती हैं शादी
अभिषेक शर्मा को लेकर अनाया बांगर ने बताई अपनी पसंद

संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी दिल की बात कहती हुई नजर आ रही हैं. इंटरव्यू में अनाया बांगर ने अपनी शादी को लेकर भी बात की और वह भारतीय क्रिकेट अभिषेक शर्मा को पसंद करती हैं और वह उनसे शादी करना चाहती हैं. दरअसल,  हाल ही के एक इंटरव्यू में जिसमें अनाया के साथ भारतीय क्रिकेटरों, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को लेकर 'किल, मैरी, हुकअप' वाला गेम खेला गया जिसमें अनाया ने अपनी पसंद का चुनाव किया. 

कृष्णंक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर अनाया ने जवाब दिया, "श्रेयस अय्यर को 'किल' (मारना), अभिषेक शर्मा से 'मैरी' (शादी करना) और शुभमन गिल के साथ 'हुकअप' करना." अनाया ने इस साल मार्च में लिंग-परिवर्तन सर्जरी कराने से पहले मुंबई के लिए पुरुषों की एज-ग्रुप क्रिकेट खेला करती थीं. इसके साथ ही उनकी वह ट्रांजिशन प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसकी शुरुआत 2022 में हुई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि हाल ही में अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है. अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से महिला कम्युनिटी और एलीट मुकाबलों में खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिलने के बा  प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा की थी. इसके साथ ही ट्रांसजेंडर क्रिकेटर ने भविष्य में विमेंस बिग बैश लीग खेलने की संभावना पर भी बात की है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनाया ने कहा था, "ये मेरे लिए एक खास है, क्योंकि कई वर्षों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद, मैं आखिरकार उस खेल में वापसी के रास्ते के बारे में बात कर सकती हूं जो मेरी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा रहा है. मैं मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के मकसद से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हूं. यह कोई अपने-आप होने वाली या अनौपचारिक प्रक्रिया नहीं थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खेलों में निष्पक्षता, ईमानदारी और सभी को शामिल करने के बीच संतुलन बनाने के लिए एक पॉलिसी बनाई है, और मेरे मामले पर उसी फ्रेमवर्क के तहत विचार किया गया है."

उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेरी परिस्थितियों से जुड़ी कई तरह की जानकारियों पर विचार किया, जिसमें मेरी मेडिकल और सर्जिकल हिस्ट्री, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर, मेरी क्रिकेटिंग बैकग्राउंड और खेलने के फुटेज, और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ की गई साइंटिफिक और एथलेटिक परफॉर्मेंस टेस्टिंग शामिल हैं.  मैं उस प्रक्रिया की बारीकी की तारीफ करती हूं क्योंकि यह जरूरी था कि इसका आकलन किसी स्थापित स्पोर्टिंग फ्रेमवर्क के जरिए किया जाए, न कि यह सिर्फ लोगों की राय का मामला बनकर रह जाए."

यह भी पढ़ें | रणजी खेल रहे, 37 विकेट ले चुके, फिर शमी बाहर क्यों? BCCI पर भड़के कैफ, बोले- 'सामने आकर बताओ क्या वजह है

यह भी पढ़ें | 85.72 और 84.35 मीटर थ्रो करने वाले यशवीर-रोहित को लेकर नीरज चोपड़ा की भविष्यवाणी, बोले- 2028 ओलंपिक में...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anaya Bangar, Abhishek Sharma, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com