विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

हार्दिक के तलाक की खबरों के बीच आया नया मोड़, पत्नी नताशा दिखाई पड़ीं इस एक्ट्रेस के कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ

Hardik Pandya: हार्दिक और नताशा की शादी साल 2020 में हुई थी और दनों का तीन साल का लड़का भी है. दोनों के बीच अलग होने की चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सर नाम पांड्या हटा दिया.

हार्दिक के तलाक की खबरों के बीच आया नया मोड़, पत्नी नताशा दिखाई पड़ीं इस एक्ट्रेस के कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ
Hardik Pandya: हार्दिक की पत्नी नताशा की इस तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है (फोटो: आईएएनएस)
नई दिल्ली:

alexander alex: एक तरफ जब टीम इंडिया अगले महीने टी20 विश्व कप (T20 World Ciup 2023) में खेलने की तैयारी कर रही है, तो वहीं उप-कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पत्नी नताशा (Hardik Pandya wife) के साथ तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. और पांड्या के चाहने वाले इन खबरों से खासे परेशान हो गए हैं, लेकिन इसी बीच शनिवार को एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. नताशा स्टानोविच शनिवार को अभिनेत्री दिशा पटानी (disha patani) के कथित ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्सलिक (alexander alex) के साथ सार्वजनिक रूप  से दिखाई पड़ीं. नताशा (Natasa Stankovic) और एलेक्जेंडर का वीडियो सामने आताे ही यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. फैंस इस वीडियो को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं, अनुमान लगा रहे हैं. 

नताशा शनिवार को जैसे ही अपने घर से एलेक्जेंडर के साथ अपार्टमेंट से बाहर निकलीं, तो पैपाराजी ने उन्हें घेर लिया.  फोटोग्राफरों के बहुत ज्यादा अनुरोध करने के बाद एलेक्सलिक ने नताशा के साथ फोटो भी खिंचवाए. और इस "नई तस्वीर" के बाद मामले में बहुत ही रुचिकर मोड़ आ गया है. पिछले कुछ दिनों से मीडिया के अलग-अलग हल्कों से हार्दिक के नताशा के साथ तलाक की खबरें जोर-शोर से सामने आ रही हैं. हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि आखिरकार वे क्या कारण रहे, जिससे इन दोनों का रिश्ता इस मुकाम पर पहुंच गया.

अब जबकि पिछले कुछ दिनों से मैदान पर हार्दिक का समय खासा संघर्ष भरा रहा है, तो ऐसे में नताशा एक ही मैच में पति का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए उपस्थित नहीं रहीं. हार्दिक और नताशा की शादी साल 2020 में हुई थी और दोनों का तीन साल का लड़का भी है. दोनों के बीच अलग होने की चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सर नाम पांड्या हटा दिया. इसी के बाद फैंस के बीच दोनों के वैवाहिक जीवन में खटपट और तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया. वैसे नताशा के साथ दिखे एलेक्जेंडर की बात करें, तो उनकी बांह पर दिशा के चेहरे का टैटू गुदा हुआ है. वह प्रत्येक शख्स को यही एहसास कराता है कि वह दिशा दिशा पटानी के साथ डेट कर रहे हैं. ऐसे में अब नताशा के साथ उनका दिखना थोड़ा चौंकाने वाला है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India, ICC T20 World Cup 2024, Indian Premier League 2024, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com