विज्ञापन

'हम कुछ खास देख रहे हैं...' एलन बॉर्डर ने विश्व क्रिकेट के इस बल्लेबाज को बताया दूसरा 'ब्रायन लारा'

Allan Border react on Vaibhav Sooryavanshi: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसने सुर्खियां बटोर ली है .

'हम कुछ खास देख रहे हैं...' एलन बॉर्डर ने विश्व क्रिकेट के इस बल्लेबाज को बताया दूसरा 'ब्रायन लारा'
Allan Border Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi: एलन बॉर्डर का बड़ा बयान

Allan Border on Vaibhav Sooryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. आईपीएल हो या फिर अंडर 19 क्रिकेट, वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल किया है जिसे देखकर हर कोई हैरत में हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर रिएक्ट किया है और 15 साल के इस बल्लेबाज को विश्व क्रिकेट का दूसरा 'ब्रायन लारा' करार दे दिया है. एलन बॉर्डर ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में वैभव को लेकर बात की और कहा, मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उसकी बल्लेबाजी में ब्रायन लारा की झलक दिखती है. मैंने 14-15 साल की उम्र में किसी बल्लेबाज को इतनी ताकत से गेंद को मारते हुए नहीं देखा है"

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हां, कभी-कभी आपको लग सकता है, क्या उसे उस खास समय पर उस तरह का शॉट खेलने की जरूरत थी?' इस तरह की बातें, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वह बहुत ही रोमांचक खिलाड़ी है". एलन बॉर्डर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "उस उम्र में, जिस तरह से वह खेलता है, उसमें इतनी शुद्धता और आत्मविश्वास दिखाना उसके लिए काफी मुश्किल काम है, उसके पास हर तरह के शॉट्स हैं. मुझे पता है कि यह T20 है, इसलिए यह उस तरह का क्रिकेट नहीं है जिसमें एक बल्लेबाज के तौर पर आपकी असली परीक्षा होती है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसमें कुछ खास बात है, बस वह एहसास ही काफी है."

Latest and Breaking News on NDTV

महान खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने कहा, "वह जो कुछ शॉट्स खेलता है, वे उसकी उम्र के किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत, बहुत मुश्किल होते हैं, जरा सोचिए, जब वह बड़ा होकर एक युवा खिलाड़ी बनेगा... अभी तो वह बस एक 15 साल का बच्चा ही है.” 

उसका भविष्य बहुत, बहुत उज्ज्वल है.

70 साल के बॉर्डर ने 15 साल के सूर्यवंशी के बारे में कहा,   ऐसा लगता है कि वह स्टंप्स के थोड़ा आगे आकर खेलता है, लेकिन फिर गेंद के हिसाब से सही शॉट खेलता है, यह ऐसा है जैसे आप 360 डिग्री में शॉट लगा रहे हों.तो, इसमें कोई शक नहीं कि उसका भविष्य बहुत, बहुत उज्ज्वल है... हम कुछ बहुत ही खास देख रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया WORLD RECORD, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com