हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान की राजधानी में स्थित एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया है. जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई है. यहीं नहीं 250 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं. जिसके बाद पूरी दुनिया में पाक सेना की आलोचना हो रही है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी नाराज हैं. आईपीएल के लिए भारत दौरे पर आए युवा क्रिकेटर अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने भी अपना विचार साझा किया है. उन्होंने न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए दुख प्रकट किया है और पाकिस्तान की नीच हरकत की आलोचना की है.
गजनफर का बयान
गजनफर ने कहा, 'वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. अब उन्होंने उस जगह को भी निशाना बना लिया. उन्होंने वहां के लोगों को शहीद कर दिया है. अफगानिस्तान के लोगों को यह मंजूर नहीं है.'
गजनफर ने पाक सेना की मकसद पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे क्या साबित करना चाहते हैं. वे आते हैं और आम लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. हम इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं. अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता है.
गजनफर ने दी चेतावनी
गजनफर ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अफगानिस्तान के इतिहास से हर कोई भलीभांति वाकिफ है. अगर वह इतिहास को दोहराता है, तो पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.'
भारत से मदद की लगाई गुहार
गजनफर ने आखिर में कहा कि भारत अफगानिस्तान का 'घनिष्ठ मित्र' है. यही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर अफगानिस्तान की मदद का गुहार भी लगाया है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मिलकर काम करने की जरूरत है. क्योंकि जारी संघर्ष किसी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है.
उन्होंने कहा, 'भारत हमारा घनिष्ठ मित्र है. हम उनसे जुड़ना चाहते हैं. इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं. ताकि ऐसी घटनाएं न हों. अन्य देशों से भी हमारी यही गुजारिश है. यह आवाम के लिए ठीक नहीं है. इस समय दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है और यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है.'
यह भी पढ़ें- 'मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा', पत्रकार ने ऐसा क्या पुछा? जिससे 25.20 करोड़ी स्टार का ठनक गया माथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं