विज्ञापन

'मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा', पत्रकार ने ऐसा क्या पुछा? जिससे 25.20 करोड़ी स्टार का ठनक गया माथा

कैमरून ग्रीन का ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक घरेलू मैच के बाद पत्रकार के साथ तीखी बहस हो गई है. मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान पत्रकार टॉम डिसेंट ने उनके मौजूदा फॉर्म के बारे में सवाल किया था. जिसपर वह भड़क गए और जवाब देने से इनकार कर दिया.

'मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा', पत्रकार ने ऐसा क्या पुछा? जिससे 25.20 करोड़ी स्टार का ठनक गया माथा
Cameron Green

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को आईपीएल के 19वें सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) से काफी उम्मीदें हैं. मगर जब से फ्रेंचाइजी ने उनपर दाव लगाया है. तब से वह मैदान में जुझते हुए ही नजर आए हैं. शायद उनकी यह निराशा अब गुस्से के रूप में बाहर निकलने लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक घरेलू मैच के बाद उनका एक पत्रकार के साथ तीखी बहस गई है. दरअसल, मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान पत्रकार टॉम डिसेंट ने उनके मौजूदा फॉर्म के बारे में सवाल किया था. जिसपर वह भड़क गए और जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि यह 'वेस्ट ऑफ टाइम' है और वहां से उठकर चले गए. 

डिसेंट ने दावा करते हुए कहा कि इंटरव्यू के दौरान सवाल उनके शतक के साथ किया गया था. जहां ग्रीन ने जवाब में कहा, 'हां, यह वाकई बहुत अच्छा एहसास है. हमने पहले तीन दिनों में बहुत अच्छी शुरुआत की है. इसलिए उम्मीद करते हैं कि हम कल मुकाबला जीत जाएंगे.'

इस सवाल के बाद पत्रकार ने उनसे अगला सवाल उनकी चोट और हाल में आई परेशानियों के बारे में पुछा. जहां उन्होंने कहा, 'मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा. अगला सवाल पूछिए.' जिसके बाद पत्रकार ने वहीं पर इंटरव्यू समाप्त करने का फैसला ले लिया. 

हालांकि, पत्रकार का कहना है कि जब वह वहां से निकल रहे थे. इस दौरान उन्हें बुदबुदाते हुए सुना गया कि यह 'समय की बर्बादी है.' जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा. मगर मौके की नजाकत को देखते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ब्यू कैसन खुद आगे बढ़े और उन्होंने खिलाड़ी की ओर से माफी मांगी. 

आपको बता दें कि हाल में संपन्न हुए नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कैमरून ग्रीन के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च की है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में 'बिहार का लाल' बना SRH का कप्तान, अभिषेक को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com