विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किस बॉलर के खिलाफ कितना रन बनाए हैं ? जानें

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किस बॉलर के खिलाफ कितना रन बनाए हैं ? जानें
Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi vs Head-to-Head Bowler in IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके आ रही आरआर टीम इस मैच को जीतकर आईपीएल फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. बता दें कि  राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर धमाकेदार जीत दिलाई थी.  वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. वैभव अगर शुरुआती 8 से 10 ओवरों तक बल्लेबाजी कर गए, तो फिर जीटी के लिए मैच में वापसी कर पाना काफी मुश्किल होगा.

इस आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने उन सभी गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की है जिन्हें विश्व क्रिकेट का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है. चाहे वो जसप्रीत बुमराह हों या फिर भुवनेश्वर कुमार, इन सबके अलावा वैभव ने पैट कमिंस से लेकर मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा है. 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किस बॉलर के खिलाफ कितना रन बनाए हैं

  • पैट कमिंस- 16 बॉल- 61 रन 
  • भुवनेश्वर - 19 बॉल- 38 रन 
  • अर्शदीप सिंह- 13 बॉल- 36 रन 
  • जसप्रीत बुमराह- 5 बॉल - 13 रन 
  • जोश हेजलवुड- 4 बॉल - 18 रन 
  • मार्को यानसेन - 10 बॉल - 23 रन 
  • मोहम्मद सिराज - 10 बॉल - 18 रन 
  • लॉकी फ़र्ग्यूसन- 5 बॉल - 16 रन 
  • कगिसो रबाडा- 7 बॉल - 16 रन 
  • मिचेल स्टार्क - 8 बॉल- 18 रन 

सचिन से लेकर डिविलियर्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने कहा ,‘‘ एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की खास पा, पहली बार आईपीएल प्लेआफ खेलते हुए 29 गेंद में 97 रन शानदार प्रदर्शन ..''

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा ,‘‘ हम चमत्कार देख रहे हैं. भविष्य के सितारे को देख रहे हैं, वैभव सूर्यवंशी ‘वंडर ब्वॉय' को देख रहे हैं''

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा ,‘‘ सूर्यवंशी कोई मजाक है.. हे ईश्वर. कवर के ऊपर से वह छक्का''

टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ दबाव में भी उसकी स्पष्टता जबर्दस्त है और वह भी सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में,  पैट कमिंस अलग अलग तरीके आजमाते रहे लेकिन उसकी लय नहीं बिगाड़ सके. इतनी कम उम्र में इतनी समझ कमाल की है.'

सचिन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा
"वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग असाधारण है. इससे भी ज्यादा बड़ी बात यह है कि कैसे वह पैर वाली गेंदों पर फ्रंट फुट का इस्तेमाल कर शॉट के लिए रूम बनाता है. यह स्वतंत्रता उन्हें बेबाक अंदाज में खेलने की अनुमति देती है. यह पारी वाकई शानदार थी."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com