विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का धमाका, पूरा किया छक्कों का शतक, SRH के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma, IPL 2026: अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 100 या 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा का धमाका, पूरा किया छक्कों का शतक, SRH के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 100 या 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक से पहले यह विशेष उपलब्धि केवल पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज थी. जिन्होंने हैदराबाद की तरफ से कुल 143 छक्के लगाए थे. मगर केकेआर के खिलाफ कुल चार छक्के उड़ाते हुए अभिषेक शर्मा ने भी विशेष क्लब में एंट्री ले ली है. 25 वर्षीय बल्लेबाज ने खबर लिखे जाने तक सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कुल 101 छक्के लगाए हैं. 

टॉप 5 में इन स्टार क्रिकेटरों का नाम है शामिल 

टॉप 5 में पहले स्थान एवं दूसरे स्थान पर जहां डेविड वॉर्नर और अभिषेक शर्मा काबिज हैं. वहीं तीसरे स्थान पर हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने हैदराबाद की तरफ से शिरकत करते हुए 89 छक्के उड़ाए हैं. चौथे स्थान पर केन विलियमसन काबिज हैं. विलियमसन के बल्ले से 64 छक्के निकले हैं. टॉप 5 में आखिरी नाम ट्रेविस हेड का आता है. हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में कुल 50 छक्के लगाए हैं.  

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगान वाले टॉप 5 खिलाड़ी 

143 छक्के - डेविड वॉर्नर
101 छक्के - अभिषेक शर्मा
89 छक्के - हेनरिक क्लासेन
64 छक्के - केन विलियमसन
50 छक्के - ट्रेविस हेड

अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर 

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में कुल 79 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 76 पारियों में 27.1 की औसत से 1870 रन निकले हैं. आईपीएल में अभिषेक के नाम कुल नौ शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. 141 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनके एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने बदल दिया KKR का इतिहास, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com