भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. उनकी विस्फोटक पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली, जिससे भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत हासिल की. अभिषेक का यह अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी में से एक है. इससे पहले वह इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में भी अर्धशतक लगा चुके हैं.
अभिषेक की पारी यहीं नहीं रूकी, उन्होंने 38 गेंदों में 113 रन की पारी खेलकर अपना चौथा टी20ई. शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के आए.
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में पचासा पूरा किया था. इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 198 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 40 और बेवन जैकब्स ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को एक एक विकेट मिला.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
युवराज सिंह 12 गेंद बनाम इंग्लैंड, डरबन (2007)
अभिषेक शर्मा 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी (2026)
अभिषेक शर्मा 15 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन (2026)
दो फुल मेंबर टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक
युवराज सिंह - 12 गेंद बनाम इंग्लैंड, डरबन (2007)
कोलिन मुनरो - 14 गेंद बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड (2016)
अभिषेक शर्मा - 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी (2026)
क्विंटन डि कॉक - 15 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन (2023)
शिवम दुबे - 15 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापट्टनम (2026)
अभिषेक शर्मा - 15 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन (2026)
अभिषेक की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस करने की क्षमता रखते हैं. उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड द्वारा खड़ा किए गए बड़े स्कोर के दबाव को शुरुआती ओवरों में ही कम कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं