अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 82 रन बनाए. अपनी पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 7 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. भारत की पारी के दौरान अभिषेक ने केवल 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. 22 गेंद पर शतक पूरा करके अभिषेक ने टी-20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल कर ली है. अभिषेक शर्मा अब टी-20 में 25 गेंद या उससे कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं.
अभिषेक ने 25 गेंद या उससे कम में अबतक कुल 12 बार अर्धशतकीय पारी खेली है. इस मामले में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 9 बार यह कमाल टी-20 में करने में सफल रहे हैं. नंबर 3 पर करणवीर सिंह हैं जिन्होंने ऐसा कमाल 9 बार किया है. नंबर 4 पर वेस्टइंडीज के इविन लुईस हैं. जिन्होंने 7 बार यह कारमामा किया है. नंबर 5 पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं जिन्होंने 25 गेंद या उससे कम गेंद में अबतक 7 बार अर्धशतकीय पारी खेली है.
T20I में 25 गेंद या उससे कम गेंद में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | बल्लेबाज | देश | 25 गेंद या उससे कम गेंद में अर्धशतक |
| 1 | अभिषेक शर्मा | भारत | 12 बार |
| 2 | सूर्यकुमार यादव | भारत | 9 बार |
| 3 | करणबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 9 बार |
| 4 | एविन लुईस | वेस्टइंडीज | 7 बार |
| 5 | फिल साल्ट | इंग्लैंड | 7 बार |
तूफानी पारी खेलने के बाद क्या बोले अभिषेक शर्मा
अभिषेक की 22 गेंदों में बनी तूफानी फिफ्टी ने भारत की सात विकेट से शानदार जीत की नींव रखी। मेजबान टीम ने 157 रनों के लक्ष्य को आसानी से 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक ने मैच के बाद कहा, "एक बार जब आप तय कर लेते हैं - मुझे अभी भी याद है कि दो साल पहले हमने तय किया था कि हम एक खास तरह से खेलना चाहते हैं."
उन्होंने आगे कहा, "हम वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल सभी टीमों पर हावी रहना चाहते थे और टीम के लिए, खासकर बल्लेबाजों के लिए चीजें बहुत अच्छी रहीं। मगर मुझे लगता है कि एक या दो सीरीज से हमारी टीम की बैटिंग यूनिट की पहचान तय नहीं होगी, क्योंकि बैटिंग यूनिट के तौर पर हम सब जिस तरह से सोचते हैं, उससे हमेशा टीम को प्राथमिकता मिलती है. इसलिए हम हमेशा ओपनर के तौर पर अच्छी शुरुआत देना चाहते थे, खासकर ऐसी पिचों पर। अगर आप 150-160 रनों का पीछा कर रहे हैं और ओपनर के तौर पर अच्छी शुरुआत देते हैं, तो इससे आप हमेशा जीत की स्थिति में आ जाते हैं."
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं