Abhishek Sharma react on Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए सबसे राहत की बात ये है कि धुआंधार ओपनर अभिषेक शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रनों की आतिशी पारी खेली और फॉर्म में वापसी की. अभिषेक के फॉर्म में वापस लाने में गुरु गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई है, जिसका खुलासा खुद ओपनर बल्लेबाज ने किया है. अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रनों की तूफानी पारी का श्रेय खुद से ज्यादा कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को दिया है. उन्होंने गंभीर और सूर्या को लेकर कहा, बिल्कुल, राहत तो है, लेकिन टीम के साथ बिताए गए दिनों में मैंने यह महसूस किया कि उन्हें मुझ पर मुझसे भी ज्यादा भरोसा था, उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिया और कहा, 'चाहे तुम एक और जीरो बनाओ, तुम ही खेलोगे. उन्होंने मुझे मानसिक मजबूती दी जिसके कारण मैं फॉर्म में वापसी कर पाया."
वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजर
पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा पर नजर रहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा यदि धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहते हैं तो फिर भारतीय टीम मैच में वेस्टइंडीज से काफी आगे निकल जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक इस करो या मरो वाले मैच में अपनी बल्लेबाजी से क्या कमाल करते हैं.
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीतना होगा मैच
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. अबतक सेमीफाइनल में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीकी टीम पहुंचने में सफल हो गई है, आज भारत या वेस्टइंडीज में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
अब दोनों सेमीफाइनल में भारत
पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने से बाद अब दोनों सेमीफाइनल मैच भारत में होंगे. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मैच कोलकाता और मुंबई में होना है.
SF 1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड, 4 मार्च को कोलकाता में
SF 2 इंग्लैंड बनाम इंडिया/वेस्ट इंडीज़, 5 मार्च को मुंबई में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं