विज्ञापन

विराट कोहली या जसप्रीत बुमराह, कौन है भारतीय टीम का महानतम क्रिकेटर? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया

अभिनव मुकुंद ने एक बड़ा बयान देते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने विराट कोहली के मुकाबले जसप्रीत बुमराह को महानतम भारतीय क्रिकेटर के रूप में चुना है.

विराट कोहली या जसप्रीत बुमराह, कौन है भारतीय टीम का महानतम क्रिकेटर? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया
जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली

पिछले माह ही देश के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान देते हुए सबको चौंका दिया था. उन्होंने एक दिलचस्प खेल में भारत के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट पुरुषों के क्रिकेटर में विराट कोहली से ऊपर जसप्रीत बुमराह को रखा था. लोग अभी इस बात को भूल भी नहीं पाए हैं कि अब अभिनव मुकुंद ने एक बड़ा बयान देते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने भी विराट कोहली के मुकाबले जसप्रीत बुमराह को महानतम भारतीय क्रिकेटर के रूप में चुना है.'

आसान नहीं था अश्विन की तरफ से लिया गया फैसला 

हालांकि, अश्विन की तरफ से लिया गया यह बड़ा फैसला बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा, 'हे भगवान! टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली एक पूर्ण लीजेंड क्रिकेटर हैं. उन्होंने देश के लिए इंटरनेशनल लेवल पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मगर यह केवल एक टूर्नामेंट की बात है. इसलिए मैं जसप्रीत बुमराह के साथ आगे बढूंगा.'

अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ऐसा भी हो सकता है कि एक गेंदबाज होने के नाते यहां मेरा थोड़ा पक्षपात शामिल हो सकता है. मगर मैं जसप्रीत बुमराह का ही चुनाव करूंगा.'

भारत के महान क्रिकेटरों में शुमार हो चुके हैं कोहली 

दिग्गजों के बीच कोहली को लेकर चाहे जो भी बहस चल रही हो. मगर ये सत्य है कि वह देश के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. 'किंग' कोहली ने भारतीय टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 123 टेस्ट, 314 वनडे और 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. 

इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230, वनडे की 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14941 और टी20 की 117 पारियों में 48.69 की औसत से 4188 रन निकले हैं.  

विराट कोहली मौजूदा समय में टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मगर वनडे में वह अब भी सक्रिय हैं. लोगों को उम्मीद है कि वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे और देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. 

यह भी पढ़ें- भारत में बेंच, इंग्लैंड में बवाल! 'चाइनामैन' स्पिनर ने दिखाया अपना 'दशावतार', इंग्लिश स्टार ने ठोकी पीठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com