विराट कोहली और एबी डिविलियर्स आरसीबी की बैटिंग के आधारस्तंभ हैं (फाइल फोटो)
- वुडविल बोले, विराट की फिटनेस से बेहद प्रभावित हूं
- एबी डिविलियर्स हैं एक स्मार्ट क्रिकेट खिलाड़ी
- इन दोनों की बैटिंग मुझे रोमांचित करती है
मुंबई:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बल्लेबाजी कोच ट्रेंट वुडहिल ने विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स की तुलना टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोजर फेडरर और राफेल नडाल से की है. वुडहिल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का कौशल और क्रिकेट के प्रति दृष्टिकोण उन्हें क्रिकेट का फेडरर और नडाल बनाता है. गौरतलब है कि बेंगलुरू के दो विस्फोटक खिलाड़ी विराट और डिविलियर्स इस समय वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं. वुडहिल ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की ताकत और फिटनेस उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है जबकि डिविलियर्स एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा कि डिविलियर्स मैदान के चारों ओर जिस तरह शॉट खेलते हैं, वह अपने आपमें हैरतभरा है. आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वुडहिल ने आईपीएल से इतर संवाददाताओं से कहा, "कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुझसे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. उनमें वैसी ही तेजी है जैसा कि नडाल, फेडरर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेसी में है. अपने क्रिकेट करियर को लेकर उनकी सोच बिल्कुल प्रोफेशनल है." वुडहिल ने कोहली की तरह ही डिविलियर्स की भी तारीफ की और कहा कि वह बल्लेबाजी में मास्टर हैं. उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि डिविलियर्स और फेडरर एक तरह के ही खिलाड़ी हैं और वैसे ही नडाल और विराट भी एक समान हैं. एक प्रशंसक के तौर पर इन दो बल्लेबाजों को खेलते देखना मुझे हमेशा रोमांचित करता है."
वीडियो: गावस्कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर आरसीबी टीम की बल्लेबाजी का बहुत कुछ दारोमदार है. विराट ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद आरसीबी को इस मैच में 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर, डिविलियर्स अब तक टूर्नामेंट में धमाकेदार पारी नहीं खेल पाए हैं. प्रशंसकों को उम्मीद है कि अगले मैचों में एबी ऐसा करने में सफल रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AB De Villiers And Virat Kohli, Roger Federer And Rafael Nadal, Trent Woodhill