AB De Villiers Confirms Virat Kohli Will Be RCB Captain: आईपीएल 2025 के लिए नीलामी प्रकिया पूरी हो चुकी है. जेद्दा में अपने चहेते खिलाड़ियों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को नीलामी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा गया. फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस की बढ़ती हुई उम्र को देखकर इस बार उनसे किनारा बनाया और उनकी जगह इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट को अपने बेड़े में शामिल किया है. इसके अलावा मध्यक्रम में टीम ने लियाम लिविंगस्टोन जैसे आक्रामक ऑलराउंडर और गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार एवं जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को शामिल करते हुए मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऐसे किसी खिलाड़ी पर दाव नहीं लगाया है. जिसके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव हो.
आरसीबी के इस निर्णय के बाद दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान और फ्रेंचाइजी के साथ शिरकत कर चुके एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि विराट कोहली अपने संन्यास के फैसले से यू-टर्न ले सकते हैं. इसके पीछे का तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि आरसीबी के पास कप्तानी योग्य कोई खिलाड़ी नहीं है. नीलामी के दौरान उन्होंने जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों पर दाव लगाया है. जिनके पास कप्तानी का अनुभव न के बराबर है. इन खिलाड़ियों ने मिलकर सिर्फ 15 मैचों में कप्तानी की है. वहीं कोहली के पास अकेले 143 मुकाबलों में टीम की अगुवाई करने का अनुभव है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
यही वजह है कि एबीडी को लगता है कि आरसीबी के पास कोहली को कप्तानी की भूमिका सौंपने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि अभी इसकी पुष्टि हुई है, लेकिन टीम के मौजूदा हालात को देखते हुए मेरे हिसाब से वह (विराट कोहली) कप्तान होंगे.''
आरसीबी की 143 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं विराट कोहली
विराट कोहली साल 2011 से 2023 के बीच आरसीबी के कप्तान रहे. इस बीच उनकी अगुवाई में टीम ने कुल 143 मुकाबले खेले. इस दौरान 66 मैचों में जीत मिली, जबकि 70 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा.
कोहली का आईपीएल करियर
बात करें कोहली के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 252 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 244 पारियों में 38.67 की औसत से 8004 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम आठ शतक और 55 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- 'जी करता है बस देखता रहूं', सुनील नरेन की करिश्माई गेंद पर खड़े-खड़े क्लीन बोल्ड हो गया धुरंधर, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं