- विराट को वनडे प्रारूप के कप्तान से किया गया पदमुक्त
- आकाश चोपड़ा ने साझा किए अपने विचार
- रोहित शर्मा बनें वनडे प्रारूप के नए कप्तान
बतौर कप्तान व्हाइट बॉल क्रिकेट से विराट कोहली (Virat Kohli) का सफर समाप्त हो चूका है. दरअसल बीते बुधवार को अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इस दौरान 34 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को व्हाइट बॉल क्रिकेट का पूरा दारोमदार सौंपा गया. इसके अलावा उन्हें पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की जगह भारतीय टीम का नया टेस्ट उपकप्तान भी चुना गया. वनडे प्रारूप से कोहली के कप्तानी पद से हटाए जानें के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें लेकर अपना-अपना विचार साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा समय में क्रिकेट एक्सपर्ट एवं कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी उन्हें लेकर अपना विचार साझा किया है.
पूर्व क्रिकेटर ने अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए कहा कि, 'कोहली ने जिस दिन T20 इंटरनेशनल प्रारूप के कप्तानी पद से इस्तीफा दिया. उसी दिन तय हो गया था कि वह वनडे प्रारूप से भी कप्तानी छोड़ेंगे.' उन्होंने आगे कहा, 'आप हमेशा उस कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे जो T20 प्रारूप के साथ-साथ वनडे प्रारूप का भी अगुवाई करता हो. वर्ल्ड क्रिकेट में आप टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाले खिलाड़ी को T20 में टीम की कप्तानी करते हुए नहीं देखते हैं. हमेशा ही व्हाइट और रेड बॉल क्रिकेट में एक अंतर होता है और अब हमारे पास भी वह अंतर है.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
The Ashes, 1st Test: गाबा टेस्ट का तीसरा दिन हुआ समाप्त, रूट और मलान मैदान में डटें, पढ़ें स्कोर
बता दें रोहित शर्मा अफ्रीकी दौरे से वनडे प्रारूप के कप्तान के रूप में नजर आएंगे. टीम इंडिया को यहां क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. वनडे प्रारूप में भारतीय टीम की अगुवाई जहां रोहित शर्मा करेंगे, वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं