महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया 300 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया 300 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने अपने करियर में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वन-डे और T-20 मिलाकर) में 300 मैचों में कप्तानी करने वाले वह तीसरे कप्तान बने गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न वन-डे धोनी का कप्तान के तौर पर 300वां मैच है।

भारत के कप्तान के तौर पर मेलबर्न वन-डे धोनी का 189वां वनडे हैं, जबकि एक खिलाड़ी के तौर पर 273वां वन-डे मैच है। अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मैच 51 मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो 60 टेस्ट में धोनी ने भारत की कप्तानी की है।

धोनी से पहले दो क्रिकेटर 300 से ज़्यादा मैचों में अपने देश के लिए कप्तानी कर चुके हैं। नंबर एक पर बिना किसी विरोध ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग का कब्जा है। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 324 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 220 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई है। 77 मैच हारे 2 टाई रहे और 13 ड्रॉ रहे हैं यानी उनकी जीत का प्रतिशत 67.90% का है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टीफन प्लेमिंग हैं, जिनके नाम 303 मैचों में 128 जीत दर्ज हैं।

फ्लेमिंग 135 मैच हारे हैं। दो मैच टाई रहे हैं और 25 ड्रॉ रहे हैं। फ्लेमिंग की जीत का प्रतिशत 42.24% का है। वही तीसरे नंबर पर मौजूद टीम इंडिया के कप्तान धोनी की बात करें तो धोनी ने (मेलबर्न वन-डे छोड़कर) 299 मैच में कप्तान रहे हैं। 156 मैच जीते हैं, 111 हारे, 5 टाई, 15 ड्रॉ रहे हैं और उनकी जीत का प्रतिशत 52.17% का है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। वनडे में धोनी के कप्तान रहते टीम इंडिया ने 100 मैच जीते। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहर ने 174 वनडे में भारत के लिए कप्तानी करते हुए 90 मैचों में जीत दिलाई। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली ने भारत के लिए 147 वनडे में कप्तानी की, जिसमें से 76 मैचों में भारत जीता।