विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

राम रहीम को सजा सुनाने से पहले बोले जज- आपको क्षमा पाने का कोई हक नहीं है...

रेप के अपराध में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाने के दौरान जज ने कोई नरमी बरतने से साफ इनकार कर दिया.

Also Read in
राम रहीम को सजा सुनाने से पहले बोले जज- आपको क्षमा पाने का कोई हक नहीं है...
गुरमीत राम रहीम को रेप के दो मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई
  • जज ने राम रहीम को सजा में नरमी बरतने से किया इनकार
  • 'गुरमीत को न इंसानियत की चिंता, न उसमें दया का भाव है'
  • 'उसके कृत्य से आध्यात्मिक, धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल हुई'
रोहतक: रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाने के दौरान सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को सजा में नरमी पाने का कोई हक नहीं है, जिसे न तो इंसानियत की चिंता है और न ही उसके स्वभाव में दया-करुणा का कोई भाव है. उन्होंने कहा कि किसी धार्मिक संगठन की अगुवाई कर रहे व्यक्ति की ओर से किए गए ऐसे आपराधिक कृत्य से देश में सदियों से मौजूद पवित्र आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल हुई है. रेप के अपराध में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाने के दौरान जज ने कोई नरमी बरतने से साफ इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: 'जज जगदीप सिंह निकले असली 'मैसेंजर ऑफ गॉड' जिन्होंने पर्दे के 'MSG' को सुनाई सजा'

जज ने कहा कि पीड़ित लड़कियों ने डेरा प्रमुख को भगवान माना, लेकिन उसने गंभीर धोखा किया. सजा सुनने के बाद राम रहीम रो पड़ा और हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाई. कोर्ट ने दोनों महिलाओं से बलात्कार करने के जुर्म में गुरमीत को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई और साफ कर दिया कि दोनों सजा बारी-बारी से चलेगी, यानी डेरा प्रमुख को कुल 20 साल जेल में बिताने होंगे. अदालत ने बलात्कार के दोनों मामलों में डेरा प्रमुख पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और कहा कि दोनों पीड़ित लड़कियों को मुआवजे के तौर पर 14-14 लाख रुपये दिए जाएं.

VIDEO: गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा
गुरमीत राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह सोमवार को सोशल मीडिया में छाए रहे और इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उनकी जमकर तारीफ की गई. कई नेताओं, पत्रकारों तथा दूसरे यूजर्स ने उनको 'सलाम' किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim, Dera Sacha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com