विज्ञापन
This Article is From May 31, 2021

मुंबई में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ, उद्धव ठाकरे ने दिखाई हरी झंडी

अंधेरी और दहिसर के बीच मेट्रो लाइन 2A और 7 पर मेट्रो ट्रेन दौड़ी, ट्रायल रन चार माह तक चलेगा

मुंबई में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ, उद्धव ठाकरे ने दिखाई हरी झंडी
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

मुंबई में मेट्रो लाइन 2A और 7 पर आज से 20 किलोमीटर दूरी तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रोटोटाइप ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. अंधेरी पश्चिम से दहिसर और दहिसर से अंधेरी पूर्व तक की मेट्रो लाइन पर पहले फेज का ट्रायल शुरू हो गया है. मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (MMRDA) के आयुक्त आरए राजीव के मुताबिक चार महीने तक ट्रायल चलेगा उसके बाद सभी सुरक्षा मानकों के परीक्षण के बाद अक्टूबर महीने से आम जनता इसमें सफर कर सकती है.  

मुंबई में मेट्रो लाइन 2A और 7 पर आज से 20 किलोमीटर दूरी तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 12.30 बजे कांदिवली हाईवे पर आकुर्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

MMRDA के आयुक्त आरए राजीव ने ट्रायल की पूरी प्रक्रिया बताई. उन्होंने कहा कि इससे जनता को राहत मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trial Run, Metro Train, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com