विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुदकुशी की

रामलाल आनंद कॉलेज के बीए पॉलिटिकल साइंस के छात्र उत्कर्ष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कारण अज्ञात

डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुदकुशी की
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा ने आत्महत्या कर ली (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष 22 साल के उत्कर्ष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात उत्कर्ष के भाई ने जानकारी दी कि नानकपुरा में उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि उत्कर्ष ने फांसी लगा ली है. उत्कर्ष के भाई ने बताया कि उसके पिता और परिवार की दूसरे सदस्य यूपी गए थे. पिता ने रात में जब उत्कर्ष को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया. उसके बाद पिता ने मुझे इसकी जानकारी दी.

उसने बताया कि वह पालम से जब यहां पहुंचा तो देखा कि उत्कर्ष की मौत हो चुकी है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

उत्कर्ष रामलाल आनंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस से बीए कर रहा था और थर्ड इयर में था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utkarsh Sharma, Suicide, Student Union President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com