विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2016

असम के सोनितपुर में पुल से गिरी एसयूवी, छह की मौत

Also Read in
असम के सोनितपुर में पुल से गिरी एसयूवी, छह की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
तेजपुर: असम के सोनितपुर जिले में रविवार शाम एक एसयूवी के पुल से नीचे गिर जाने के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

सोनितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह ने कहा कि आठ लोगों का समूह जब पिकनिक से लौट रहा था, तो उनका वाहन अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास भालुकपोंग में पुल के किनारे से टकराकर नीचे गिर गया.

उन्होंने कहा कि इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तेजपुर जिला मुख्यालय ला जा रहा है और अन्य को भालुकपोंग सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मरने वाले तेजपुर के कातेकीबाड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम, सोनितपुर, सड़क हादसा, पुल से गिरी कार, Assam, Sonitpur, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com