विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई गई

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से शिकायतकर्ता पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था

भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई गई
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली पहलवानों को रविवार को सुरक्षा मुहैया कराई. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ताओं को जल्द ही बयान दर्ज कराने को कहा गया है ताकि आगे की जांच की जा सके.

सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को इन पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था. सिंह के खिलाफ महिला के शील को भंग करने, नजर रखने और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार हमने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई है, जिनमें एक नाबालिग पहलवान भी शामिल है. हमने शिकायतकर्ताओं से उनके बयान दर्ज कराने के लिए भी कहा है.”

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wrestlers, Security, Brij Bhushan Sharan Singh, Complaint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com