- नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है
- यह सुरक्षा प्रोजेक्ट एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 20 किलोमीटर लंबाई में सर्विस रोड के किनारों पर लागू किया जाएगा
- परियोजना के लिए चार हजार तीन सौ बारह लाख सड़सठ हजार रूपये की मंजूरी दी गई है और टेंडर जारी हो चुके हैं
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने यातायात सुरक्षा मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. अब एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के किनारों पर डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा मिल सकेगी. ये बैरियर एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के किनारों पर लगाए जाएंगे.
20 किलोमीटर लंबाई में होगा काम
प्राधिकरण के अनुसार, यह काम करीब 20 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा. इस परियोजना के लिए लगभग 4,312.69 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है. प्राधिकरण ने बताया कि टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें : नोएडा में सफर करना होगा और आसान! नोएडा अथॉरिटी और UPSRTC चलाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जान लें रूट समेत जरूरी डिटेल्स
बैरियर लगाने की वजह क्या है
नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है, और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यातायात और भी बढ़ने की संभावना है. दुर्घटना की आशंका वाले इलाके, सर्विस रोड के किनारे कई जगह ग्रीन बेल्ट और गहरी नालियां मौजूद हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इसके अलावा बरसात के मौसम में पानी भरने से वाहनों के फिसलने का जोखिम भी बढ़ जाता है.
सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी. वाहन नालियों या ग्रीन बेल्ट में गिरने से बचेंगे. लोगों को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा की सुविधा मिलेगी.
ये भी पढ़ेंं ; School Timing Change: भीषण गर्मी के कारण नोएडा में आज से स्कूलों के समय में बदलाव, जानें अब क्या होगा टाइम
आधुनिक और सुरक्षित सड़क व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
प्राधिकरण का कहना है कि यह परियोजना शहर की आधुनिक और सुरक्षित सड़क व्यवस्था को और मजबूत करेगी और एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं