विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

दिल्ली से जयपुर पहुंचे इंडिगो विमान का विंग एयरोब्रिज से टकराया, सभी सुरक्षित

जयपुर के सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को दिल्ली से आये इंडिगो विमान को खड़ा करते समय यह एयरोब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया. यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. विमान का एक विंग मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

दिल्ली से जयपुर पहुंचे इंडिगो विमान का विंग एयरोब्रिज से टकराया, सभी सुरक्षित
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
जयपुर: जयपुर के सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को दिल्ली से आये इंडिगो विमान को खड़ा करते समय यह एयरोब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया. यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. विमान का एक विंग मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यवाहक निदेशक एम पी बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से हवाईअड्डे पर पहुंचा इंडिगो विमान जब पार्क हो रहा था, उस दौरान उसका एक विंग एयरोब्रिज से टकरा गया. विमान में दिल्ली से पहुंचे 174 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. विमान को कछ समय बाद पुन: दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इस दुर्घटना के कारण आगे की उड़ान नहीं भर सका.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo Flight, Aerobridge, Jaipur Airport, Delhi-Jaipur Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com