विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2024

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला सरकार ने वापस लिया

दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय रविवार को छुट्टी बढ़ाने संबंधित फैसला लेकर दोबारा सर्कुलर जारी करेगा.

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला सरकार ने वापस लिया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी बुधवार तक बढ़ाने का सर्कुलर दिल्ली सरकार ने फिलहाल वापस ले लिया है. दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय रविवार को छुट्टी बढ़ाने संबंधित फैसला लेकर दोबारा सर्कुलर जारी करेगा.इससे पहले कड़ाके की सर्दी के कारण दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था.

विंटर वेकेशनके बाद सोमवार से स्कूलों को खुलना था. इसस बारे में दिल्ली सरकार ने सर्कुलर जारी किया था. शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म होना था और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने वाले थे.

पूर्व में शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था,''दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल कड़ाके की सर्दी के कारण 10 जनवरी (बुधवार) तक बंद रहेंगे. दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यों को इस सूचना का प्रसार सभी हितधारकों के बीच करने का निर्देश दिया जाता है.''

दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, School Holidays, Delhi Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com