विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2021

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व सुरक्षा को लेकर की अंतर-राज्यीय बैठक

दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए तलाशी जैसे रोकथाम उपायों तथा आतंकवाद निरोधक चौकसी पर जोर दिया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व सुरक्षा को लेकर की अंतर-राज्यीय बैठक
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने अंतर राज्यीय बैठक की (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी करने एवं आतंकवाद संबंधी खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अपने समकक्षों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड , बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़ एवं जम्मू कश्मीर के शीर्ष अधिकारियों एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया.

मेरठ (उत्तर प्रदेश) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , रोहतक (हरियाणा) के अतिरिक्त महानिदेशक , नोएडा एवं गुड़गाव के पुलिस आयुक्तों, रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक और उत्तराखंड के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इस बैठक में हिस्सा लिया.

दिल्ली पुलिस के प्रमुख ने किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए किरायेदारों के सत्यापन, होटलों एवं अतिथिघरों में तलाशी जैसे रोकथाम उपायों तथा आतंकवाद निरोधक चौकसी एवं राष्ट्रीय राजधानी में हथियारों, अपराधियों एवं मादक पदार्थों के पहुंचने से रोकने के लिए सीमा पर तलाशी पर जोर दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day Celebrations, Delhi Police Commissioner, Inter-state Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com