विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2020

कोरोना से अस्पतालों में हुई मौतों की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों की टीम बनाई

दिल्ली में जिन 11 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से मौतों का प्रतिशत उच्च स्तर पर है, उनकी जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी

कोरोना से अस्पतालों में हुई मौतों की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों की टीम बनाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus : दिल्ली में कोरोना वायरस से अस्पतालों में हुई मौतों के मामलों की जांच के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने विशेषज्ञों की टीम बनाई है. दिल्ली में एक जुलाई से 23 जुलाई के बीच जिन अस्पतालों में मरीज़ों के एडमिशन की तुलना में कोरोना से होने वाली मौतों का प्रतिशत ज़्यादा है और जिन 11 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से मौतों का प्रतिशत उच्च स्तर पर है, उसकी जांच यह टीम करेगी. 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विशेषज्ञों की चार कमेटियां बनाई गई हैं. इनमें से दो इंटरनल मेडिसिन और दो एनेस्थीसिया से हैं. यह कमेटी संबंधित आवंटित अस्पतालों का निरीक्षण करेंगी और जांच करेंगी कि कोरोना के मरीजों के इलाज में स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं या नहीं. साथ ही इस बात का भी आकलन करेंगी कि वार्ड में कोरोना से होने वाली मौतों के उच्च प्रतिशत और मरीजों की मौत के पीछे की वजह क्या है. 

जिन 11 अस्पतालों के निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई गई हैं उनमें फोर्टिस, ओखला, GTB हॉस्पिटल, मैक्स, साकेत,  स्टीफेंस हॉस्पिटल, RML हॉस्पिटल, सर गंगाराम अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लोक नायक अस्पताल शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid Deaths, Delhi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com