Covid Vaccination: दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के एक क्लेरिकल स्टाफ के सदस्य कुछ महीनों पहले अपने पूरे परिवार सहित कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए थे. शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के दौरान उनको पंक्ति में तीसरे क्रम पर वैक्सीनेशन की सुविधा दी गई. 27 वर्षीय नवीन कुमार के ऑक्सफ़ोर्ड COVID-19 वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खुराक लेने के बाद सभी मुस्कुरा रहे थे. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों से गुलाब लेना अच्छा लगा.
उन्होंने कहा कि "मुझे बिल्कुल भी डर नहीं था. मैं सिर्फ सामान्य महसूस कर रहा हूं और कोई दर्द नहीं है. मैंने वैक्सीन मिलने के तुरंत बाद अपनी पत्नी को फोन किया. मेरे परिवार के सदस्य भी उत्साहित थे."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल को एक मार्च 2020 को कोरोना का पहला मामला दर्ज होने के तुरंत बाद एक समर्पित कोरोना वायरस फैसिलिटी में बदल दिया गया था. अब तक इस अस्पताल ने 10,000 से अधिक COVID-19 रोगियों का इलाज किया है. इस बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल की प्रशंसा कर चुके हैं.
दिल्ली में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की 48 वर्षीय नर्स से लेकर एम्स के सफाईकर्मी तक 4,300 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लगाई गई. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पहले दिन यह टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चला. जैन और मुख्य सचिव विजय देव के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे.
स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन' टीके के लिए कम जगह निर्धारित की गई है क्योंकि उसकी खुराक की मात्रा ऑक्सफोर्ड के कोविड टीके ‘कोविशील्ड' की तुलना में कम उपलब्ध है. अधिकारियों ने कहा कि ‘‘आज 4,313 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया.''
जैन ने कहा, ‘‘पहले दिन यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया. '' बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ एलएनजेपी अस्पताल में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की. हमारे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों ने टीके की पहली खुराक ली. मैं उनके असीम प्रयास और समर्पण की प्रशंसा करता हूं. वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयास के लिए सलाम.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं